Inkhabar
  • होम
  • लाइफस्टाइल
  • गर्मी में बढ़ गया शरीर का तापमान तो हो सकता है ब्रेन डैमेज, लक्षण दिखते ही फ़ौरन कर लें ये 5 काम

गर्मी में बढ़ गया शरीर का तापमान तो हो सकता है ब्रेन डैमेज, लक्षण दिखते ही फ़ौरन कर लें ये 5 काम

Summer Heat Stroke Symptoms: भारत के कई राज्यों में भीषण गर्मी पड़ रही है। राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्य हीट वेव की चपेट में है। ऐसे में तापमान बढ़ने से हीट स्ट्रोक यानी लू का खतरा बढ़ गया है। आइये जानते हैं इससे हम खुद का बचाव कैसे कर सकते हैं?

Heat Stroke
inkhbar News
  • Last Updated: April 10, 2025 09:06:02 IST

Summer Heat Stroke Symptoms: भारत के कई राज्यों में भीषण गर्मी पड़ रही है। राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्य हीट वेव की चपेट में है। IMD का कहना है कि अगले 10 दिनों तक गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली। कई शहरों में तापमान 40 से ऊपर है। 20 से ज्यादा शहरों के 42 से ऊपर रिकॉर्ड किया गया है। ऐसे में तापमान बढ़ने से हीट स्ट्रोक यानी लू का खतरा बढ़ गया है। आइये जानते हैं इससे हम खुद का बचाव कैसे कर सकते हैं?

क्या होता है हीट स्ट्रोक

जब हमारे वातावरण का तापमान इतना बढ़ जाता है कि शरीर इसकी तुलना में खुद को ठंडा नहीं कर पाता तो बॉडी का भी तापमान बढ़ जाता है। इसे ही हम हीट स्ट्रोक कहते हैं। इसके कारण ब्लड फ्लो कम हो जाता है। हीट स्ट्रोक के लाक्षा में शरीर में बहुत गर्मी, मतली-उल्टी, चक्कर और कमजोरी होना शामिल है। कभी-कभी भ्रम की स्थिति भी बन जाती है।

ब्रेन में स्वेलिंग

हीट स्ट्रोक होने पर अगर सही समय पर इलाज नहीं कराया तो फिर नुकसान ज्यादा हो सकता है। इसमें हार्ट, किडनी और लिवर डैमेज हो सकते हैं। टेम्परेचर ज्यादा रहने पर ब्रेन में स्वेलिंग हो सकती है। ब्रेन के कुछ हिस्सों को झटका लग सकता है। किडनी फेल्योर भी हो सकता है।

तुरंत करें ये उपाय-

  • व्यक्ति को फ़ौरन ठंडी जगह पर लेकर जाएँ।
  • उसे ढीले कपड़े पहनाएं।
  • बर्फ पानी शरीर पर फैलाएं।
  • व्यक्ति के गले और बगलों में बर्फ के टुकड़े रखें।
  • डॉक्टर से तुरंत कंसल्ट करें।
  • ध्यान रखें कि उन्हें ऐसी हालत में पैरासिटामोल जैसी दवाएं न दें।
  • जिसे हीट स्ट्रोक लगा है, उसे पानी न पिलायें।

 

 

हफ्ते भर में पहाड़ के नीचे क्यों आए ट्रंप? अमेरिका ने इन 5 वजहों से रोक दिया 90 दिनों के लिए रेसिप्रोकल टैरिफ

ट्रंप ने टैरिफ पर 90 दिनों की लगाई रोक तो बदला मार्केट का मूड, छप्पड़ फाड़ तेजी से भागा अमेरिकी शेयर बाजार

Tags