Inkhabar
  • होम
  • Breaking News Ticker
  • गर्मी से राहत, देश के कई हिस्सों में आज बारिश के आसार, जाने अपने राज्य के मौसम का हाल

गर्मी से राहत, देश के कई हिस्सों में आज बारिश के आसार, जाने अपने राज्य के मौसम का हाल

राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में आज गर्मी से कुछ हद तक राहत मिलने की संभावना है। दिन का अधिकतम तापमान 36 से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान लगभग 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है

Today weather
inkhbar News
  • Last Updated: April 14, 2025 10:04:02 IST

दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में मौसम ने करवट ली है।इससे भीषण गर्मी झेल रहे लोगों को राहत मिलाने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने देश भर का मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। भारतीय मौसम विभाग ने दिल्ली एनसीआर में आज बदल छाने और हलकी बारिश की संभावना जतायी है। वहीँ हरियाणा और पंजाब में मौसम साफ़ रहने का अंदेशा है.पटना समेत बिहार के 13 जिलों में आज आंधी और बारिश की संभावना मौसम विभाग ने व्यक्त किया है।

दिल्ली-एनसीआर में गर्मी से मिल सकती है थोड़ी राहत

राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में आज गर्मी से कुछ हद तक राहत मिलने की संभावना है। दिन का अधिकतम तापमान 36 से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान लगभग 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार, आसमान में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं और शाम के समय हल्की बारिश या गरज के साथ बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है। साथ ही 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है, जिससे लोगों को उमस से कुछ राहत मिल सकती है।

कई राज्यों में गर्मी का प्रकोप जारी रहने के आसार

पश्चिमी राजस्थान में 14 से 18 अप्रैल तक लू चलने की संभावना जताई है। वहीं, मौसम विभाग के अनुसार 16 से 19 अप्रैल तक भीषण गर्मी का असर तेलंगाना, उत्तरी तमिलनाडु, पंजाब, हरियाणा और पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में भी देखने को मिल सकता है। उत्तर-पश्चिम भारत में लोगों को गर्मी से राहत मिलने की संभावना है, जबकि पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में बिजली कड़कने के साथ बारिश हो सकती हैं।

महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में बारिश के आसार

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 14 अप्रैल के लिए महाराष्ट्र के मैदानी इलाकों और मध्य भारत में हल्की बारिश के साथ तेज हवाओं, गरज-चमक और आंधी की संभावना जताई है। इसके अलावा, 14 से 16 अप्रैल के बीच असम और मेघालय में भारी वर्षा की चेतावनी दी गई है।
मौसम विभाग के अनुसार ओडिशा में 15 और 16 अप्रैल को मूसलाधार बारिश हो सकती है। वहीं, झारखंड और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में 14 और 15 अप्रैल को ओलावृष्टि होने की आशंका भी जताई गई है

Read Also: भारत की बड़ी कामयाबी, भगोड़ा हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी गिरफ्तार, जल्द होगा प्रत्यर्पण!