Inkhabar
  • होम
  • खेल
  • Mi vs CSK: मुंबई ने चेन्नई को 9 विकेट से धोया, रोहित-सूर्या का खूब चला बल्ला

Mi vs CSK: मुंबई ने चेन्नई को 9 विकेट से धोया, रोहित-सूर्या का खूब चला बल्ला

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में CSK और MI के बीच खेले गए मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई ने 176 रन बनाए और मुंबई को 177 रन का लक्ष्य दिया। जिसके जवाब में मुंबई ने सिर्फ एक विकेट गंवाकर 16वें ओवर में ही इस लक्ष्य को हासिल कर लिया।

Inkhabar
inkhbar News
  • Last Updated: April 20, 2025 23:31:49 IST

IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 38वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को 9 विकेट करारी शिकस्त दी है। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई ने 176 रन बनाए और मुंबई को 177 रन का लक्ष्य दिया। जिसके जवाब में मुंबई ने सिर्फ एक विकेट गंवाकर 16वें ओवर में ही इस लक्ष्य को हासिल कर लिया।

मुंबई की धमाकेदार शुरुआत

177 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत बेहद आक्रामक रही। पूर्व कप्तान रोहित शर्मा और रायन रिकल्टन ने पहले विकेट के लिए 63 रनों की शानदार साझेदारी की। रिकल्टन 24 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद रोहित और सूर्यकुमार यादव ने चेन्नई के गेंदबाजों पर गजब कहर ढाया। दोनों के बीच 114 रनों की धमाकेदार साझेदारी हुई, जिससे मुंबई ने आसान जीत हासिल की।

रोहित और सूर्या ने मचाया धमाल

चेन्नई के गेंदबाज मुंबई के सामने पूरी तरह से नतमस्तक नजर आए। रिकल्टन के आउट होने के बाद रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव ने चौके-छक्कों की बरसात कर दी। दोनों ने मिलकर कुल 10 चौके और 11 छक्के लगाए। रोहित शर्मा ने जहां 45 गेंदों में नाबाद 76 रन की पारी खेली, वहीं सूर्यकुमार यादव ने सिर्फ 30 गेंदों में 68 रन की धमाकेदार पारी खेली।

यह भी पढ़ें-

महाराष्ट्र की सियासत में भूचाल आ जाएगा… राज-उद्धव के साथ आने की खबरों पर सर्वे में बोले लोग

 

Tags

IPL 2025