Inkhabar
  • होम
  • अध्यात्म
  • Kailash Manasarovar Yatra: 30 जून से शुरू होगी कैलाश मानसरोवर यात्रा, 5 साल बाद बाबा बर्फानी के होंगे दर्शन

Kailash Manasarovar Yatra: 30 जून से शुरू होगी कैलाश मानसरोवर यात्रा, 5 साल बाद बाबा बर्फानी के होंगे दर्शन

Kailash Manasarovar Yatra 2025: कैलाश मानसरोवर यात्रा को लेकर विदेश मंत्रालय ने बड़ा अपडेट दिया है। इस बार कैलाश मानसरोवर यात्रा 30 जून से शुरू होकर अगस्त 2025 तक चलेगी।

Kailash Manasarovar
inkhbar News
  • Last Updated: April 26, 2025 15:54:44 IST

Kailash Manasarovar Yatra 2025: कैलाश मानसरोवर यात्रा को लेकर विदेश मंत्रालय ने बड़ा अपडेट दिया है। इस बार कैलाश मानसरोवर यात्रा 30 जून से शुरू होकर अगस्त 2025 तक चलेगी। यात्रा का संचालन उत्तराखंड सरकार और विदेश मंत्रालय के संयुक्त प्रयास से संपन्न कराया जायेगा। यात्रा 5 साल बाद शुरू हो रही है। साल 2020 में कोरोना महामारी के बाद से मानसरोवर यात्रा रुकी हुई थी।

वेबसाइट पर करें आवेदन

विदेश मंत्रालय के अनुसार इस साल उत्तराखंड से लिपुलेख दर्रे के रास्ते पांच जत्थे जाएंगे, जिनमें से प्रत्येक में 50 तीर्थयात्री होंगे। इसी प्रकार सिक्किम से नाथू ला दर्रे के रास्ते 10 जत्थे जाएंगे, जिनमें से प्रत्येक में 50 तीर्थयात्री होंगे। आवेदन स्वीकार करने के लिए वेबसाइट kmy.gov.in खोल दी गई है। तीर्थयात्रियों का चयन आवेदकों में से निष्पक्ष, कंप्यूटर द्वारा तैयार, यादृच्छिक और लिंग-संतुलित चयन प्रक्रिया के माध्यम से किया जाएगा।

नहीं होगी पत्र या फैक्स भेजने की ज़रूरत

2015 से यात्रियों के चयन सहित पूरी आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन और कम्प्यूटरीकृत हो चुकी है। इसलिए जानकारी प्राप्त करने के लिए अब आवेदकों को पत्र या फैक्स भेजने की आवश्यकता नहीं है। आवश्यक जानकारी पाने, सुझाव देने या टिप्पणी दर्ज करने के लिए वेबसाइट पर उपलब्ध फीडबैक विकल्पों का उपयोग किया जा सकता है।

 

दुस्साहस मत करना भारत…,हिंदुस्तान ने रोका सिंधु का पानी तो मैदान में आये शहबाज, मोदी को दी बड़ी धमकी

भारत से भिड़ा तो तबाह हो जाएगा पाकिस्तान, नहीं बचेगा भीख मांगने के लिए कटोरा भी, देख लीजिये सबूत