Inkhabar
  • होम
  • दुनिया
  • भारत की इस शेरनी ने UN में उतार फेंका पाकिस्तान का नकाब, मुंह छुपाने को मजबूर हुए शहबाज!

भारत की इस शेरनी ने UN में उतार फेंका पाकिस्तान का नकाब, मुंह छुपाने को मजबूर हुए शहबाज!

India In UN: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के बाद भारत पाकिस्तान की पोल पट्टी खोलने में लगा हुआ है। भारत ने संयुक्त राष्ट्र में एक बार फिर से पाकिस्तान की कलई खोलकर रख दी है। UN में भारत की उप स्थायी प्रतिनिधि योजना पटेल ने पाकिस्तान को तगड़ी लताड़ लगाई।

India on Pakistan in UN
inkhbar News
  • Last Updated: April 29, 2025 09:33:18 IST

India In UN: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के बाद भारत पाकिस्तान की पोल पट्टी खोलने में लगा हुआ है। भारत ने संयुक्त राष्ट्र में एक बार फिर से पाकिस्तान की कलई खोलकर रख दी है। UN में भारत की उप स्थायी प्रतिनिधि योजना पटेल ने पाकिस्तान को तगड़ी लताड़ लगाई। उन्होंने सबके सामने पाकिस्तान को आंतकवाद को पनाह देने वाला एक दुष्ट देश बताया, जो पूरे इलाके में अशांति फैलाता है।

रक्षा मंत्री खुद खोल रहा पोल

योजना पटेल ने पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ के हालिया इंटरव्यू का जिक्र किया, जिसमें उन्होंने माना था कि पाकिस्तान में आतंकवाद को बढ़ावा दिया गया है। पटेल ने कहा कि जब मंत्री खुद इस बात को स्वीकार कर रहे हैं, तो कुछ और कहने की जरूरत नहीं है। यह पाकिस्तान की खुद की पोल खोल रहा है। संयुक्त राष्ट्र की आतंकवाद विरोधी बैठक में बोलते हुए योजना पटेल ने कहा कि पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने माना है कि पाकिस्तान आतंकवादियों को प्रशिक्षित करता है और उन्हें पैसे भी देता है। इससे यह साफ हो जाता है कि पाकिस्तान दुनिया में आतंकवाद फैलाने वाला देश है। अब दुनिया को इस खतरे से मुंह नहीं मोड़ना चाहिए।

पहलगाम आतंकी हमला का उठाया मुद्दा

योजना पटेल ने UN में 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले का मुद्दा उठाया, जिसमें 26 लोग मारे गए थे। उन्होंने कहा कि यह हमला 2008 के मुंबई हमलों के बाद भारत में सबसे बड़ा आतंकी हमला है, जिसमें सबसे ज्यादा लोगों की जान गई थी। उन्होंने कहा कि भारत लंबे समय से सीमा पार आतंकवाद का शिकार रहा है और पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ने खुद माना है कि उनके देश में आतंकवादियों को प्रशिक्षित किया जाता है, यह कोई नई बात नहीं है, पाकिस्तान पहले भी ऐसा करता रहा है और आज भी कर रहा है।

 

हाई अलर्ट पर पाकिस्तान, रक्षा मंत्री ख्वाजा बोले- भारत कभी भी कर सकता है अटैक