Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • यही समय है सही समय है…WAVES समिट का PM मोदी ने किया उद्घाटन, जानिए भाषण की बड़ी बातें

यही समय है सही समय है…WAVES समिट का PM मोदी ने किया उद्घाटन, जानिए भाषण की बड़ी बातें

WAVES 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मुंबई में 4 दिवसीय वेव्स सम्मलेन का उद्घाटन किया। इस समिट का मकसद भारत को मनोरंजन रचनात्मक केंद्र के रूप विश्व स्तर पर स्थापित करना है।

Modi in WAVES Summit
inkhbar News
  • Last Updated: May 1, 2025 13:15:13 IST

WAVES 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मुंबई में 4 दिवसीय वेव्स सम्मलेन का उद्घाटन किया। इस समिट का मकसद भारत को मनोरंजन रचनात्मक केंद्र के रूप विश्व स्तर पर स्थापित करना है। पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि हमारे पास बहुत कुछ है। इसलिए कहता हूं कि यही समय है, सही समय है। भारत के पास कहानियों का खजाना है।

भारत के पास कहानियों का खजाना

प्रधानमंत्री ने कहा कि ये क्रिएट इन इंडिया, क्रिएट फॉर द वर्ल्ड का सही समय है। आज जब दुनिया स्टोरीटेलिंग के नए तरीके ढूंढ रही है। तब भारत के पास हजारों वर्षों की अपनी तस्वीरों का खजाना है और यह खजाना कालातीत है, विचारोत्तेजक है और वास्तव में वैश्विक है। आज से 112 साल पहले 3 मई, 1913 को भारत में पहली फीचर फिल्म राजा हरिश्चंद्र रिलीज हुई थी, इसके निर्माता दादासाहेब फाल्के जी थे और कल ही उनकी जन्मजयंती थी। बीते एक सदी में भारतीय सिनेमा ने भारत को दुनिया के कोने-कोने में ले जाने में सफलता पाई है।

भारत में ऑरेंज इकोनॉमी का उदय

पीएम ने कहा कि आज मुंबई में 100 से ज़्यादा देशों के कलाकार, नवोन्मेषक, निवेशक और नीति निर्माता एक ही छत के नीचे इकट्ठा हुए हैं। ये भारत में ऑरेंज इकोनॉमी का उदय काल है। कंटेंट, रचनात्मकता और संस्कृति, ये ऑरेंज इकोनॉमी की तीन धुरी है। भारतीय फिल्मों की पहुंच अब दुनिया के कोने-कोने तक हो रही है। आज 100 से ज्यादा देश में भारतीय फिल्में रिलीज होती हैं। इसलिए आज बड़ी संख्या में विदेशी दर्शक भारतीय सामग्री को उपशीर्षक के साथ देख रहे हैं।

 

Rule Change: ATM से पैसा निकालने से लेकर वोटिंग ट्रेन टिकट तक…,आज से देश में हुए ये 5 बड़े बदलाव

 

Tags

PM modi