Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • 10 साल से बिहार नहीं गए हैं पाकिस्तान का भूत भगाने वाले एयर मार्शल भारती, मां बोली सिर्फ फोन पर होती है बात

10 साल से बिहार नहीं गए हैं पाकिस्तान का भूत भगाने वाले एयर मार्शल भारती, मां बोली सिर्फ फोन पर होती है बात

Operation Sindoor: “विनय न माने जलधि जड़, गए तीनि दिन बीति. बोले राम सकोप तब भय बिनु होय ना प्रीत.” रामचरितमानस की यह पत्तियां कल पूरे दिन सोशल मीडिया पर सुर्खियों में रही।

Inkhabar
inkhbar News
  • Last Updated: May 13, 2025 09:26:30 IST

Operation Sindoor: “विनय न माने जलधि जड़, गए तीनि दिन बीति. बोले राम सकोप तब भय बिनु होय ना प्रीत.” रामचरितमानस की यह पत्तियां कल पूरे दिन सोशल मीडिया पर सुर्खियों में रही। ऑपरेशन सिंदूर की रूप रेखा तैयार करने वाले एयर मार्शल अवधेश कुमार भारती ने यह लाइन मीडिया ब्रीफिंग के दौरान कही थी। अवधेश कुमार बिहार के पूर्णिया के रहने वाले हैं। उनकी उपलब्धि पर आज पूरा बिहार गर्व कर रहा।

बेटे का इंतजार कर रहीं मां

अपने बेटे को लेकर उनके 85 वर्षीय पिता जीवछलाल यादव और मां उर्मिला देवी कहती हैं कि भारती को देश से ऐसा प्रेम है कि पिछले 10 साल से घर नहीं गए हैं। मां ने कहा कि कभी-कभी फोन पर बात हो जाती है लेकिन हमेशा बेटे के पूर्णिया आने का इंतजार करती रहती हैं। अवधेश कुमार भारती ने हाल ही में प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ जैसे बड़े अवसर का भी देखरेख किया है। पूर्णियावासी की मांग है कि उन्हें एयर मार्शल चीफ बनाया जाएं।

कौन हैं अवधेश कुमार भारती

एयर मार्शल अवधेश कुमार भारती भारतीय वायु सेना (IAF) में एक सम्मानित अधिकारी हैं जो महानिदेशक वायु संचालन (DGAO) के रूप में कार्य करते हैं। एयर मार्शल भारती ने जून 1987 में IAF की लड़ाकू शाखा में कमीशन प्राप्त करने के बाद अपने पूरे करियर में समर्पित पेशेवर साबित हुए हैं।

पाक के रक्षा मंत्री बोले इज्जत बचाने में लगे हैं मोदी, हमारे साथ थे कई दोस्त, भारत पड़ गया था अकेले