Inkhabar
  • होम
  • Breaking News Ticker
  • मीठे की क्रेविंग को कम करेंगे ये 4 फूड, डायबिटीज में आएगी कमी

मीठे की क्रेविंग को कम करेंगे ये 4 फूड, डायबिटीज में आएगी कमी

डायबीटीज वाले मरीजों को शुगर क्रेविंग होती है। इसके लिए उन्हें कुछ सुपर फूड को खाना चाहिए, जिससे उन्हें मीठा खाने की तलब कम होगी।

reduce sweet cravings
inkhbar News
  • Last Updated: May 24, 2025 10:25:23 IST

नई दिल्ली। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में शुगर की बीमारी होना आम बात है। शुगर की बीमारी केवल वयस्कों को ही नहीं बल्कि बच्चों को भी हो रही है। शुगर जैसी बीमारी में मीठे की क्रेविंग होना आम बात है। शुगर के मरीज आमतौर पर चॉकलेट,मिठाई और शुगर से भरपूर स्नैक्स की ओर आकर्षित होते हैं। जिसका सेवन करने के बाद उनका शुगर बढ़ जाता है,जिससे उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इस लेख में हम ऐसे 5 सुपरफूड्स के बारे में बताएंगे जो नेचुरली तरीके से शुगर की क्रेविंग को कम करेंगे। ये फूड्स न केवल स्वाद में लाजवाब होंगे बल्कि आपकी सेहत के लिए भी फायदेमंद हैं। आइए जानते हैं ये फूड्स के बारे में।

बादाम

बादाम एक ड्राई फ्रूट है जिसमें कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो शरीर को हेल्दी बनाने का काम करते हैं। बादाम में हेल्दी फैट्स और प्रोटीन होता है जो आपको लंबे समय तक भूख नहीं लगने देता। साथ ही यह आपके ब्लड शुगर को भी नियंत्रित करता है। बादाम खाने से आपको अचानक मीठे की क्रेविंग नहीं होती। एक मुट्ठी बादाम स्नैक के रूप में खाने से न केवल मीठे की क्रेविंग कम होती है, बल्कि यह आपके दिल के लिए भी फायदेमंद है।

दालचीनी

दालचीनी एक ऐसा मसाला है जो बिना शुगर के भी मीठा स्वाद देता है। वैसे तो दालचीनी को एक मसाले के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन यह शुगर के मरीजों के लिए भी फायदेमंद है। यह ब्लड शुगर को नियंत्रित रखता है। साथ ही डायबिटीज के मरीजों को होने वाली शुगर क्रेविंग्स को भी कम करता है। दालचीनी को आप अपनी चाय, ओट्स या स्मूदी में डालकर इस्तेमाल कर सकते हैं। ये आपको काफी फायदा देगी।

ग्रीक योगर्ट

ग्रीक योगर्ट में उच्च मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है, जो आपको लंबे समय तक भूख से संतुष्ट रखता है। ग्रीक योगर्ट की अपनी प्राकृतिक मिठास होती है। जिस वजह से मीठे की तलब नहीं होती। शुगर के मरीजों के लिए यह काफी लाभकारी है। ग्रीक योगर्ट को आप ताजे फलों या शहद के साथ इस्तेमाल कर सकते हैं। यह न केवल स्वादिष्ट है, बल्कि आपके पाचन तंत्र को भी स्वस्थ बनाएगा।

शकरकंद

शकरकंद में भी अपनी प्राकृतिक मिठास होती है। शकरकंद फाइबर से भरपूर होता है। शकरकंद को ब्लड शुगर नियंत्रित करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। यह आपको लंबे समय तक ऊर्जा प्रदान करता है। आप इसे भूनकर या उबालकर खा सकते हैं। शकरकंद को डायबिटीज मरीजों को खाने की सलाह दी जाती है।

ये भी पढ़े

दिल्ली की तपती गर्मी से परे शान आ चुके है, तो यहां आकर लें बर्फबारी का मजा! जानें कैसा है मौसम?