नई दिल्ली। साइकिल चलाना एक मनोरंजन का साधन होता है। इसके साथ ही यह एक बढ़िया एक्सरसाइज भी है, जो आपको सेहतमंद बनाने का काम करती है। हर साल 3 जून को ‘विश्व साइकिल दिवस’ मनाया जाता है। यह दिन उस शानदार वाहन को सेलिब्रेट करने के लिए है जो न सिर्फ पर्यावरण के लिए अच्छा है, बल्कि हमारी सेहत और लाइफस्टाइल के लिए भी फायदेमंद है।साइकिल चलाना हर उम्र के लोगों के लिए ही फायदेमंद है, लेकिन हर उम्र में इसके चलाने के समय में अंतर होता है। आइए जानते हैं किस उम्र को कितनी देर साइकिल चलानी चाहिए और किन लोगों को नहीं चलानी चाहिए।
5 से 12 साल के बच्चों को रोज कम से कम 1 घंटे साइकिल चलानी चाहिए। इससे उनका शरीर सेहतमंद रहेगा। साइकिल चलाने से पूरी बॉडी की एक्सरसाइज होती है। साइकिल चलाना इस उम्र के बच्चों के लिए सबसे मजेदार और असरदार तरीका होता है। 13 से 19 साल के टीनएजर्स को भी हर दिन लगभग 1 घंटा साइकिल चलाना चाहिए। खुद को एनर्जेटिक रखने का सबसे अच्छा विकल्प है साइकिल चलाना। 20 से 64 साल के एडल्ट्स को हफ्ते में लगभग 150 से 300 मिनट तक साइकिल चलानी चाहिए।
हमें अपने शरीर को एक्टिव रखने के लिए प्रतिदिन साइकिल चलानी चाहिए। 65 साल और उससे ज्यादा उम्र के बुजुर्गों को भी हफ्ते में कम से कम 150 मिनट साइकिल चलानी चाहिए। ऐसा करने से फिजिकल एक्टिविटी बढ़ती है। गठिया या घुटने में चोट वाले लोगों को साइकिल नहीं चलानी चाहिए। ऐसा करने से जोड़ों में दर्द बढ़ सकता है। जिन लोगों को चक्कर आते हैं, उन लोगों को भी साइकिल नहीं चलानी चाहिए। ऐसा करने से उन्हें साइकिल बैलेंस करने में दिक्कत आएगी, साथ ही गिरने का खतरा होगा। हाई बीपी या दिल की बीमारी से जुड़े लोगों को भी साइकिल से दूर रहना चाहिए। साइकिल चलाने से ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है। साथ ही स्थिति बिगड़ सकती है।
ये भी पढ़े