Inkhabar
  • होम
  • लाइफस्टाइल
  • आंखों की रोशनी तेज करने के लिए अपनाएं ये 3 योगासन, दूर होगी सारी समस्याएं

आंखों की रोशनी तेज करने के लिए अपनाएं ये 3 योगासन, दूर होगी सारी समस्याएं

आंखों की रोशनी तेज करने के लिए और धुंधलापन दूर करने के लिए इन 3 योगासन को अपनाना चाहिए। आइए जानते हैं किन योगसन को करने से आपकी आंखे तेज होती है।

yogasanas to improve eyesight
inkhbar News
  • Last Updated: June 4, 2025 11:45:23 IST

नई दिल्ली। अगर आपको भी आंखों से धुंधला दिखता है या देखने में दिक्कत का सामना करना पड़ता है, तो आपको अपने रूटीन में ये 3 योगासन शामिल करने चाहिए। ये 3 योगासन आपकी आंखों की मांसपेशियोंको मजबूत बनाएंगे। साथ ही आपकी आंखों की नजरों में सुधार करने का काम करेंगे। आइए जानते हैं कौन से हैं वो योगासन, जिन्हें अपनाकर आप अपनी आंखों की परेशानी को दूर कर सकते हैं।

आई रोटेशन

आई रोटेशन आंखों की मांसपेशियों को मजबूत करने का बेहतर तरीका है। आई रोटेशन जैसे योगाभ्यास से मांसपेशियां लचीली बनती हैं। साथ ही रक्त संचार बेहतर होता है। आई रोटेशन पूरे दिन में होने वाली थकान और कमजोरी को दूर करने का काम करता है। आई रोटेशन करने के लिए सबसे पहले आराम से सीधा बैठकर आंखों को धीरे-धीरे क्लॉक की तरह 10 बार घुमाएं। इसके बाद एंटी क्लॉक की तरह 10 बार घुमाएं। फिर आंखों को ऊपर-नीचे और दाएं-बाएं 10 बार घुमाएं। हर बार ऐसा करने पर 10 सेकंड के लिए आंखें बंद कर लेनी हैं ताकि आंखों को आराम मिले।

पालमिंग

आंखों के तनाव को दूर करने के लिए पालमिंग एक बेहतर विकल्प है। पालमिंग आपके स्क्रीन टाइम को भी कम करने का काम करता है। पालमिंग करने के लिए किसी शांत जगह आराम से बैठ जाएं। बैठने के बाद अपनी हथेलियों को तब तक रगड़ें, जब तक कि वो गर्म न हो जाएं। इसके बाद गर्म हथेलियों को आंखों पर रखें और हल्के हाथ से दबाएं। अब गहरी सांस लें और 2 मिनट तक आंखों को बंद रहने दें। धीरे-धीरे अपने हाथों को आंखों से हटाएं। आंखों को धीरे-धीरे खोलें। पालमिंग आंखों की मांसपेशियों को आराम देने, स्क्रीन टाइम को कम करने और रक्त संचार बेहतर करने का काम करती है।

त्राटक

त्राटक एक ऐसी तकनीक है जिसके इस्तेमाल से एकाग्रता क्षमता बढ़ती है। इस तकनीक में व्यक्ति किसी एक बिंदु पर अपना ध्यान केंद्रित करताहै। ऐसा करने से मांसपेशियां मजबूत बनती हैं। साथ ही एकाग्रता शक्ति बढ़ती है। त्राटक तकनीक को अपनाने के लिए सबसे पहले मोमबत्ती को आंखों के सामने लगभग 3 फीट दूरी पर रखें। इसके बाद सीधा बैठकर मोमबत्ती की लौ को बिना पलकें झपकाए देखते रहें। एक मिनट तक उस लौ को देखते रहें। इसके बाद आंखें बंद करके लौ को मन में देखने की कोशिश करें। ऐसा करने से आंखों की मांसपेशियां मजबूत होती हैं।दृष्टि में सुधार होता है। साथ ही मानसिक एकाग्रता का विकास होता है।

ये भी पढ़े

शेख हसीना पर मानवता के खिलाफ अपराध का मुकदमा शुरू, बांग्लादेश में लाइव टीवी पर दिखा ट्रायल