नई दिल्ली। आज पूरा भारत गंगा दशहरा मना रहा है। ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को गंगा दशहरा मनाया जाता है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन मां गंगा धरती पर आई थीं। गंगा दशहरा के दिन गंगा नदी में स्नान करने से लाभ की प्राप्ति होती है। इस दिन स्नान, दान और उपवास करना शुभ होता है।
इस साल ज्येष्ठ गंगा दशहरा पर दशमी तिथि 4 जून की देर रात 11 बजकर 54 मिनट पर शुरूहोगी, जो 5 जून देर रात 2 बजकर 16 मिनट पर खत्म होगी। ऐसे में 5 जून को पूरे दिन स्नान और दान करने का शुभ मुहूर्त है। इस बार 5 जून को सुबह 3 बजकर 16 मिनट से लेकर 5 बजकर 24 मिनट तक गंगा स्नान करना काफी शुभ होगा। इसका कारण यह है कि इस समय तक सिद्धि योग बना रहेगा। ऐसा कहा जाता है कि सिद्धि योग में स्नान और दान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है। गंगा दशहरा के दिन मां गंगा की विधि-विधान से पूजा की जाती है। साथ ही भगवान शिव की भी पूजा की जाती है।
गंगा स्नान के दिन पंचोपचार पूजा करना शुभ होता है। इस दिन सुबह जल्दी उठकर गंगा में स्नान करना चाहिए। स्नान करने के बाद साफ कपड़े पहनने चाहिए। मां गंगा की आराधना करने के लिए सबसे पहले उनकी प्रतिमा को स्थापित करना चाहिए। पूजा सामग्री में 10 तरह के फूल, 10 प्रकार अर्पित करने वाली चीजें, 10 मौसमी फल चाहिए होते हैं। इसके साथ ही 10 घी के दीपक भी जलाए जाते हैं। मां गंगा को तांबूल और दशांग भी चढ़ाया जाता है। इसके साथ ही गंगा अवतरण की कथा सुनी जाती है। इस दिन गंगा स्तुति और श्रीगंगा का पाठ करना भी शुभ होता है। इस दिन ॐ नमः शिवायै गंगायै शिवदत्तायै नमो नमः के मंत्र का जाप करना चाहिए।
ये भी पढ़े