नई दिल्ली। क्या आपको भी कभी ऐसा लगा है कि आपका पेट फूल रहा है? पेट फूलने की स्थिति को ब्लोटिंग कहते हैं। अक्सर लोगों को इस समस्या का सामना करना पड़ता है। आज हम आपको ऐसी टिप्स बताने जा रहे हैं, जिससे आप इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। आइए जानते हैं कौन सी है टिप्स के बारे में।
ब्लोटिंग की समस्या से बचने के लिए आपको ज्यादा से ज्यादा पानी पीना चाहिए।पानी आपको हाइड्रेटेड रखता है। साथ ही एक्स्ट्रा सोडियम को बाहर निकालता है। शरीर में होने वाली डिहाइड्रेशन की समस्या से बचने के लिए पानी पीना चाहिए। दिन में 6-8 गिलास पानी पीने का लक्ष्य रखना चाहिए। पानी पीना पाचन के लिए भी ज़रूरी है। अगर आपका पाचन सही रहेगा तो आपको ब्लोटिंग की समस्या नहीं होगी।
ब्लोटिंग की परेशानी से बचने के लिए खाना खाते समय भी सावधानी बरतें। खाने को धीरे-धीरे चबाकर खाएं। खाना खाते समय बात न करें। ऐसा करने से खाना अटक जाता है। साथ ही ब्लोटिंग की परेशानी हो सकती है। खाना खाते समय जल्दबाजी न करें। पाचन क्रिया मुंह से ही शुरू होती है। अगर आप खाने को अच्छे से चबाकर खाएंगे तो खाना पचाने में आसानी होगी। ऐसा करने से ब्लोटिंग की समस्या कम होती है।
अनियमित समय पर खाना भी दिक्कत दे सकता है। किसी भी समयखाना खाने से पाचन तंत्र बिगड़ सकता है। सही समय पर खाना खाने से पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है। कोशिश करें कि रोजाना एक ही समय पर खाना खाएं। अनियमित खान-पान आपकी सेहत पर बुरा असर डालता है। अनियमित खाना खाने से ब्लोटिंग की समस्या बढ़ सकती है। इसके साथ ही खाना पचने में दिक्कत होती है।
फलों, सब्जियों और साबुत अनाज के साथ फाइबर युक्त चीजें खानी चाहिए। फाइबर खाना पचाने में मदद करता है। अगर आपका खाना सही से पचता है तो पेट से जुड़ी कोई भी समस्या नहीं होती है। ध्यान रहे हमेशा पानी के साथ ही फाइबर लेना चाहिए। बहुत ज्यादा फाइबर भी सेहत को नुकसान देता है। ऐसे में जरूरी है कि सीमित मात्रा में ही फाइबर का सेवन करें।
खाने के बाद थोड़ी देर टहलना जरूरी है। खाना खाने के बाद टहलने से पेट में गैस नहीं बनती और न ही ब्लोटिंग की समस्या होती है। खाना खाने के बाद थोड़ा टहलने से आपके शरीर से गैस बाहर निकल जाती है। 10 मिनट वॉक करने से खाने के बाद होने वाला भारीपन कम हो जाता है। थोड़ी देर टहलना आपकी सेहत के लिए फायदेमंद होता है।