India News (इंडिया न्यूज),Sonam Raghuvanshi:मध्य प्रदेश के इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं। पुलिस ने मुख्य आरोपी पत्नी सोनम रघुवंशी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, 4 अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, सोनम रघुवंशी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर वारदात की पूरी साजिश रची थी। शादी के महज 5 दिन बाद ही सोनम ने राजा रघुवंशी की हत्या की पूरी स्क्रिप्ट लिख दी थी।11 मई को राजा और सोनम की शादी हुई थी। परिवार में खुशियां थीं। सब कुछ सामान्य लग रहा था। लेकिन पुलिस सूत्रों के मुताबिक, 16 मई को सोनम ने अपने प्रेमी राज कुशवाह के साथ मिलकर राजा को खत्म करने का प्लान बनाया। सोनम ने राज कुशवाह से कहा कि चलो राजा को मार देते हैं, लूट की कहानी बनाएंगे। फिर मैं विधवा हो जाऊंगी और पिता भी हमारी शादी को मंजूरी दे देंगे।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, जिस कुल्हाड़ी (दाव) से राजा की हत्या की गई, वह गुवाहाटी से ऑनलाइन मंगाई गई थी। आरोपी घटना से ठीक पहले सोनम के होमस्टे से 1 किलोमीटर दूर एक होटल में ठहरे थे। सोनम उन्हें लोकेशन भेज रही थी। अपराधियों को वारदात को अंजाम देने के लिए 50 हजार की सुपारी दी गई थी।
राजा की हत्या 23 मई को हुई थी। उसी शाम सोनम शिलांग से गुवाहाटी पहुंची। वहां से वह ट्रेन पकड़कर वाराणसी होते हुए गाजीपुर गई। इस दौरान उसने अपना मोबाइल फोन तोड़ दिया, ताकि पुलिस उसे ट्रेस न कर सके। जांच के दौरान सोनम का सीसीटीवी फुटेज सामने आया, जिसमें वह आरोपियों से बात करती दिख रही थी। फिर सीडीआर और कॉल ट्रेसिंग के जरिए राज कुशवाह की लोकेशन इंदौर में मिली और उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जैसे ही सोनम को यह खबर मिली, वह समझ गई कि खेल खत्म हो चुका है। इसके बाद वह यूपी के एक ढाबे पर पहुंची और खुद को सरेंडर कर दिया।
सोनम और राजा रघुवंशी की शादी 11 मई को हुई थी। दोनों एक मैट्रिमोनियल साइट के जरिए संपर्क में आए थे। इसके बाद सोनम और राजा हनीमून के लिए मेघालय के शिलांग चले गए। यहां राजा की हत्या कर दी गई और उसका शव एक खाई में मिला। पुलिस ने 17 दिन बाद इस हत्याकांड को सुलझा लिया है। पुलिस के मुताबिक, राजा की हत्या को अंजाम देने में राज कुशवाह ने सोनम की काफी मदद की थी। उसने ही कांट्रैक्ट किलर को हायर किया था।
वजन बढ़ाने से परेशान हैं? बॉडी मास बढ़ाने और संपूर्ण फिटनेस में सुधार के लिए ये 5 योगासन आजमाएं
वजन बढ़ाने से परेशान हैं? बॉडी मास बढ़ाने और संपूर्ण फिटनेस में सुधार के लिए ये 5 योगासन आजमाएं