Gaziabad News: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आ रहा है। दरअसल, यहां लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र के शिव वाटिका के पास नहर किनारे एक हरा सूटकेस मिला है। वहीँ इस हरे सूटकेस में एक महिला का शव मिला। बताया जा रहा है कि, महिला की उम्र करीब 26 साल है। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना लोनी बॉर्डर थाने की पुलिस को दी। अधिकारियों के मुताबिक पहली नजर में यह महिला की दुष्कर्म के बाद हत्या का मामला लग रहा है। हालांकि पुलिस को पोस्टमार्टम के बाद ही सच्चाई पता चलेगी।
ये क्या कर डाला…! पाकिस्तान ने वसीम अकरम का बनाया मजाक, सोशल मीडिया पर उड़ रही खिल्ली
आपकी जानकारी के लिर बता दें, पुलिस अभी तक महिला की शिनाख्त नहीं कर पाई है। आशंका जताई जा रही है कि उसकी हत्या कहीं और की गई है। शव को ठिकाने लगाने की नीयत से आरोपी नहर के पास सूटकेस छोड़ गए। एसएपी अजय कुमार सिंह ने इस बात की जानकारी दी है कि कंट्रोल रूम के जरिए सूचना मिली कि बेहटा हाजीपुर से बंधला जाने वाली नहर रोड के किनारे सूटकेस में शव पाया गया है। वहीँ इस दौरान मौके पर पुलिस फील्ड यूनिट को बुलाया गया।
गाज़ियाबाद के मुरादनगर थाना क्षेत्र में एक नहर के पास सूटकेस से अज्ञात युवती का शव बरामद हुआ है, युवती की उम्र 25 से 28 वर्ष की बताई जा रही है।#Ghaziabad #murder pic.twitter.com/yjIRQCOhr9
— Surabhi🇮🇳 (@surabhi_tiwari_) June 10, 2025
जिस सूटकेस में महिला का शव मिला है, उसका रंग हरा है। सूटकेस में महिला की गर्दन पूरी तरह मुड़ी हुई थी। उसके नाक और मुंह से खून बह रहा था। आशंका है कि महिला के साथ मारपीट भी की गई। पुलिस को शक है कि उसके साथ दुष्कर्म भी किया गया। एसपी ने बताया कि आसपास के इलाकों के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पता लगाया जा रहा है कि शव को सूटकेस में कौन लेकर आया और फेंका।