Inkhabar
  • होम
  • दुनिया
  • 50 देशों की 90 परसेंट आबादी पर एक ही धर्म का दबदबा, मुसलमानों की तुलना में हिन्दुओं की क्या है स्थिति? रिपोर्ट जान आपके होश उड़ जाएंगे

50 देशों की 90 परसेंट आबादी पर एक ही धर्म का दबदबा, मुसलमानों की तुलना में हिन्दुओं की क्या है स्थिति? रिपोर्ट जान आपके होश उड़ जाएंगे

Hindu Countries in World: भारत के अलावा दुनिया में सिर्फ एक ही देश ऐसा है जहां हिंदुओं की आबादी 50 फीसदी से ज्यादा है या यूं कहें कि इन देशों में हिंदू बहुसंख्यक हैं। ये आंकड़ा बौद्ध बहुल देशों की संख्या से भी कम है। अब अगर मुस्लिम देशों की बात करें तो दुनिया में […]

Muslim Population
inkhbar News
  • Last Updated: June 11, 2025 19:12:58 IST

Hindu Countries in World: भारत के अलावा दुनिया में सिर्फ एक ही देश ऐसा है जहां हिंदुओं की आबादी 50 फीसदी से ज्यादा है या यूं कहें कि इन देशों में हिंदू बहुसंख्यक हैं। ये आंकड़ा बौद्ध बहुल देशों की संख्या से भी कम है। अब अगर मुस्लिम देशों की बात करें तो दुनिया में 48 देश ऐसे हैं जहां इस्लाम को मानने वाले लोग बहुसंख्यक हैं।

2011 की जनगणना के मुताबिक, भारत की टोटल आबादी 121 करोड़ थी जिसमें से 97 करोड़ हिंदू हैं जो कुल आबादी का 79.8 फीसदी है। हिंदुओं के बाद सबसे ज्यादा जनसंख्या मुसलमानों की है जो 14.2 फीसदी है। 17.22 करोड़ लोग इस्लाम को मानते हैं। 2001 के तुलना में साल 2011 में भारत की हिंदू आबादी में काफी गिरावट देखी गई।

दो दशकों में हिंदू आबादी घटी और मुस्लिम बढ़े

अगर 2001 की जनगणना की बात करें तो हिन्दुस्तान में हिंदुओं की आबादी 80.5 प्रतिशत थी। वहीँ 1991 में 82.4 प्रतिशत हिंदू थे। इन दो दशकों में हिंदुओं की आबादी में जबरदस्त गिरावट देखें को मिली है। अगर मुसलमानों की बात करें तो 2001 में उनकी आबादी 13.4 प्रतिशत और 1991 में 11.7 प्रतिशत थी।

और हिंदू किस देश में रहते हैं?

भारत के अलावा नेपाल ऐसा देश है जहां हिंदू बहुसंख्यक हैं। 2021 की जनगणना के अनुसार, यहां 81.19 प्रतिशत लोग हिंदू धर्म के हैं। नेपाल में बौद्ध, इस्लाम और ईसाई धर्म के मानने वाले भी रहते हैं, लेकिन जनगणना में देखा गया कि हिंदू और बौद्ध धर्म के लोगों की संख्या घटी, जबकि मुस्लिम और ईसाई धर्म के लोगों की आबादी बढ़ी। यहां चौदह लाख अस्सी तीन हजार मुस्लिम आबादी रहती है, जो कुल जनसंख्या का लगभग 5.09% है।

अन्य देशों में हिंदुओं की क्या स्थिति है?

भारत और नेपाल के अलावा मॉरीशस में भी बड़ी हिंदू आबादी है, लेकिन यह केवल 48 प्रतिशत है। शेष 32 प्रतिशत लोग ईसाई और 18 प्रतिशत मुस्लिम हैं। इसी तरह भूटान में 23 प्रतिशत हिंदू निवास करते हैं, यहाँ बौद्ध बहुसंख्यक हैं। मलेशिया में 5.8 %, श्रीलंका में 13.7 प्रतिशत और बांग्लादेश में 8.2 प्रतिशत हिंदू आबादी रहती है। जबकि अमेरिका, ब्रिटेन, इंडोनेशिया और पाक जैसे देशों में कुल जनसंख्या का केवल 1 से 1.6% ही हिंदू है।

48 देशों में मुस्लिम बहुसंख्यक हैं

अब मुस्लिम देशों की बात करें तो वर्ल्ड पॉपुलेशन रिव्यू के अनुसार दुनिया भर के 48 देशों की 50 प्रतिशत से अधिक आबादी इस्लाम को मानती है। इनमें से 32 देश ऐसे हैं, जहां कुल आबादी के 90 प्रतिशत से अधिक लोग मुस्लिम हैं, जबकि 9 देशों की 99 प्रतिशत से अधिक आबादी इस्लाम को मानती है। दुनिया में 16 देश ऐसे भी हैं जहां 95 से 98 प्रतिशत आबादी मसलमानों की है और सात देश ऐसे हैं जहां 94 से 90 प्रतिशत आबादी मुस्लिम रहते हैं। केवल दो देश ऐसे हैं जहां पचास से 55 % आबादी मुसलमानों की है। बाकी 10 दशों में कुल जनसंख्या का 60 से 80 % मुस्लिम रहते है।

Meghalaya Tourism: जाने मेघालय 5 खूबशूरत जगह जहां हर यात्री को जाना चाहिए.