Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • Bihar Rain Alert: गर्मी से राहत या फिर और बड़ी मुसीबत? सावधानी के लिए 34 जिलों में रहने वाले लोगों जरूर पढ़ लें ये खबर

Bihar Rain Alert: गर्मी से राहत या फिर और बड़ी मुसीबत? सावधानी के लिए 34 जिलों में रहने वाले लोगों जरूर पढ़ लें ये खबर

Bihar Rain Alert: बिहार में 7 जून से तपिश भरी गर्मी से लोगों का जीना मुहाल हो गया है। लेकिन मौसम विभाग की इस चेतावनी से लोगों को काफी राहत मिलने वाली है। तपिश भरी गर्मी के बाद लोगों के ऊपर आंधी और तूफान अब आफत बनकर बरसेगी। एक तरफ जहां राज्य के चार जिले […]

Bihar Rain Alert (बिहार के 34 जिलों में बारिश, आंधी और तूफान का येलो अलर्ट)
inkhbar News
  • Last Updated: June 14, 2025 11:35:42 IST

Bihar Rain Alert: बिहार में 7 जून से तपिश भरी गर्मी से लोगों का जीना मुहाल हो गया है। लेकिन मौसम विभाग की इस चेतावनी से लोगों को काफी राहत मिलने वाली है। तपिश भरी गर्मी के बाद लोगों के ऊपर आंधी और तूफान अब आफत बनकर बरसेगी। एक तरफ जहां राज्य के चार जिले रोहतास, औरंगाबाद, अरवल और भोजपुर भीषण गर्मी और लू की मार झेल रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ 34 जिलों में वज्रपात और बिजली गिरने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को रोहतास, भोजपुर, अरवल और औरंगाबाद का तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जा सकता है। गुरुवार को ही रोहतास में तापमान 42.2 डिग्री दर्ज किया गया था। विभाग ने इन जिलों के लिए हीट वेव को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। लोगों से अपील की गई है कि वे दोपहर में बाहर निकलने से बचें और तेज गर्म हवाओं से खुद को बचाएं। वरिष्ठ मौसम विशेषज्ञ एस.के. पटेल के अनुसार, “निचले स्तर पर नमी अधिक है और हवा की गति काफी धीमी है। इस कारण उमस भरी गर्मी ज्यादा परेशान कर रही है।” राजधानी पटना में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री रहा और चिपचिपी गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया।

मंदिर के अंदर फेंका था गोमांस, CM Yogi से भी सख्त निकले असम के मुख्यमंत्री, रातों रात लिया ऐसा एक्शन, थर-थर कांप उठे देशभर के मुसलमान

इन जिलों में आंधी, बारिश और बिजली की चेतावनी

वहीं, उत्तर और मध्य बिहार के 34 जिलों में आंधी, बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है। पटना, गया, नालंदा, मुजफ्फरपुर समेत कई जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग ने लोगों से खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे न खड़े होने की अपील की है। मौसम विभाग का कहना है कि 13-14 जून से राज्य के कई हिस्सों में प्री-मानसून बारिश शुरू हो सकती है और 15 से 17 जून के बीच बिहार में मानसून दस्तक दे सकता है। तब तक लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिलने की संभावना नहीं है।

खत्म होने वाला है इंतजार, आ चुकी है NEET UG की Answer Key, जानिए कब और कहां जारी होगा Result

Tags