Inkhabar
  • होम
  • दुनिया
  • अगर लॉच हुई परमाणु मिसाइल, ईरान-इजरायल कहां मचेगी सबसे ज्यादा तबाही, जाने कौन-कौन से देश आएंगे इसकी चपेट में?

अगर लॉच हुई परमाणु मिसाइल, ईरान-इजरायल कहां मचेगी सबसे ज्यादा तबाही, जाने कौन-कौन से देश आएंगे इसकी चपेट में?

Iran Israel Conflict : मध्य पूर्व में हालात तेजी से बिगड़ रहे हैं। हाल ही में इजरायल ने ईरान पर बड़ा हवाई हमला किया, जिसमें उसने ईरान के सैन्य और परमाणु ठिकानों को निशाना बनाया। इस हमले में ईरान को भारी नुकसान हुआ है। इजरायली डिफेंस फोर्सेज का दावा है कि इस हमले में ईरान […]

Iran Israel Conflict
inkhbar News
  • Last Updated: June 14, 2025 19:17:08 IST

Iran Israel Conflict : मध्य पूर्व में हालात तेजी से बिगड़ रहे हैं। हाल ही में इजरायल ने ईरान पर बड़ा हवाई हमला किया, जिसमें उसने ईरान के सैन्य और परमाणु ठिकानों को निशाना बनाया। इस हमले में ईरान को भारी नुकसान हुआ है। इजरायली डिफेंस फोर्सेज का दावा है कि इस हमले में ईरान के प्रमुख परमाणु वैज्ञानिक और सैन्य कमांडर मारे गए हैं। इसके बाद ईरान ने सख्त चेतावनी देते हुए कहा है कि वह इसका मुंहतोड़ जवाब देगा।

इस घटना के बाद मध्य पूर्व में तनाव चरम पर पहुंच गया है और दोनों देशों के बीच युद्ध की आशंका बढ़ गई है। इसके अलावा इस संघर्ष के धीरे-धीरे परमाणु युद्ध में तब्दील होने की आशंका है और अगर किसी देश पर परमाणु मिसाइल से हमला हुआ तो क्या होगा, यह बताने की जरूरत नहीं है।

अगर हूई परमाणु जंग, तो किसको होगा सबसे ज्यादा नुकसान?

जानकारी के लिए बता दें कि आधिकारिक तौर पर दोनों देशों में से हाल के समय में सिर्फ इजरायल के पास परमाणु हथियार हैं। वहीं ईरान परमाणु हथियार बनाने में लगा हुआ है। इसी वजह से ये सैन्य संघर्ष शुरू हुआ है। लेकिन अगर परमाणु जंग छिड़ी तो सबसे ज्यादा तबाही ईरान में देखने को मिलेगी। इजरायल की तुलना में ईरान के पास एडवांस हथियारों की भी कमी है। ऊपर से अमेरिका और उसके सहयोगी भी इजरायल के साथ देंगे। वहीं ईरान के साथ रूस और चीन खड़े हैं।

दोनों देशों के कई पड़ोसी देश भी हैं। इजरायल की बात करें तो उत्तर में लेबनान, उत्तर-पूर्व में सीरिया, पूर्व और दक्षिण-पूर्व में जॉर्डन, दक्षिण-पश्चिम में मिस्र और पश्चिम में भूमध्य सागर से घिरा है। इन सभी देशों पर भी इसका असर देखने को मिलेगा।

सैन्य ताकत में कौन किसपर भारी?

दोनों देशों की सैन्य ताकत की बात करें तो इजरायल के पास कुल 170,000 सक्रिय सैनिक हैं, जिनमें 465,000 रिजर्व और 35,000 अर्धसैनिक बल शामिल हैं। वहीं, ईरान की सैन्य मौजूदगी बहुत बड़ी है, जिसमें 610,000 सक्रिय सैनिक, 350000 रिजर्व और 220,000 अर्धसैनिक बल शामिल हैं।

इसके अलावा इजरायल 612 विमानों का संचालन करता है, जिसमें 241 लड़ाकू विमान और 146 हेलीकॉप्टर शामिल हैं। जबकि 48 को अटैक हेलीकॉप्टर की श्रेणी में रखा गया है। ईरान के पास कुल 551 विमान हैं, जिनमें 186 लड़ाकू विमान और 129 हेलीकॉप्टर शामिल हैं, जिनमें से 13 को अटैक हेलीकॉप्टर के तौर पर रखा गया है।

वहीं, इजरायल के पास 1,370 टैंक और 43,407 बख्तरबंद वाहन हैं। इसके अलावा 650 ऑटोमेटिक आर्टिलरी यूनिट और 150 रॉकेट आर्टिलरी सिस्टम हैं। हालांकि, टैंकों की संख्या के मामले में ईरान इजरायल से आगे है, जिसके पास 1,996 टैंक और 65,765 बख्तरबंद वाहनों का एक बड़ा बेड़ा है।

इजरायल की नौसैनिक क्षमताएं सीमित हैं, जिसमें शून्य फ्रिगेट और पांच पनडुब्बियां, सात कोरवेट और 45 गश्ती जहाज हैं। इसकी तुलना में, ईरान के पास सात फ्रिगेट और तीन पनडुब्बियां, 19 गश्ती जहाज और एक माइन वारफेयर जहाज है, जो इस क्षेत्र में इसकी मजबूत नौसैनिक उपस्थिति को दर्शाता है।

‘अगर इजरायल का साथ दिया धुआं-धुआं कर देंगे…’, ईरान की अमेरिका और ब्रिटेन को खुली धमकी!

ईरान और इजरायल में किसी की भी हो हार, भारत पर होगा इसका बुरा असर…इन चीजों को लेकर भारतीय हैं दोनों देशों पर निर्भर