UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी और उमसभरी गर्मी से लोगों को बड़ी राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार 17 से 20 जून के बीच प्रदेश में मानसून दस्तक देने वाला है। इस दौरान मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि 18 जून को दक्षिण-पश्चिम गोरखपुर के रास्ते से प्रदेश में मॉनसून दस्तक दे सकता है। लेकिन इससे पहले ही प्रदेश में हल्की बूंदाबांदी देखने को मिलेगी, जिससे तापमान में गिरावट आएगी।
वहीँ आपको बता दें, रविवार को लखनऊ से लेकर नोएडा तक हुई बारिश के बाद सोमवार यानी आज भी मौसम ऐसा ही रहने वाला है। वहीँ प्रदेश के लोगों को गर्मी और उमस से बड़ी राहत मिलने की संभावना है। इस समय प्रदेश में ऐसी गर्मी पड़ रही है जो लोगों के पसीने छुड़ा रही है। वहीं अगले 7 दिनों में प्रदेश के तापमान में भारी गिरावट की संभावना है। सोमवार को लखनऊ समेत 51 जिलों में मौसम परिवर्तनशील रहेगा।
मौसम विज्ञानियों के मुताबिक 18 जून से प्रदेश में भारी बारिश हो सकती है। इससे तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी। बारिश के दौरान गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की घटनाएं भी बढ़ सकती हैं। वहीँ आपकी जानकारी के लिए बता दें, फैजुल्लागंज में रविवार सुबह तड़के ताड़ के पेड़ पर बिजली गिरी, लेकिन जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ। वहीँ मौसम विभाग ने पहले ही इसे लेकर अलर्ट जारी कर दिया है।
किसकी लापरवाही से हुआ पुणे पुल हादसा? सामने आई बड़ी वजह, CM फडणवीस ने किया मुआवजे का ऐलान