Inkhabar
  • होम
  • अध्यात्म
  • नहीं मिलाना चाहिए इन तारीखों में जन्‍में लोगों को किसी से हाथ, घर की खुशियों को लग जाएगा ग्रहण! दूर चली जाती है पॉजिटिव एनर्जी, छा जाएगी मनहूसियत

नहीं मिलाना चाहिए इन तारीखों में जन्‍में लोगों को किसी से हाथ, घर की खुशियों को लग जाएगा ग्रहण! दूर चली जाती है पॉजिटिव एनर्जी, छा जाएगी मनहूसियत

Mulank 3 Wale Log: अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 3, 12, 21 या 30 तारीख को हुआ है, तो आपको हाथ मिलाने से बचना चाहिए।

Mulank 3 Wale Log
inkhbar News
  • Last Updated: June 17, 2025 16:05:07 IST

Mulank 3 Wale Log: अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 3, 12, 21 या 30 तारीख को हुआ है, तो आपको हाथ मिलाने से बचना चाहिए। अंकशास्त्र के अनुसार, इन तारीखों में जन्मे लोगों का मूलांक 3 होता है, जिसके स्वामी देवगुरु बृहस्पति माने जाते हैं। ऐसे जातक स्वभाव से बुद्धिमान, आत्मविश्वासी और नेतृत्व क्षमता से भरपूर होते हैं। इनकी सकारात्मक सोच और उच्च ऊर्जा इन्हें दूसरों से अलग बनाती है।

मूलांक 3 वाले न मिलाएं हाथ

लेकिन इनकी सबसे बड़ी ताकत ही इनके लिए नुकसानदेह बन सकती है। अंकशास्त्र में दावा किया गया है कि मूलांक 3 वाले जब दूसरों से हाथ मिलाते हैं, तो उनकी सकारात्मक ऊर्जा दूसरों में ट्रांसफर हो जाती है। इससे सामने वाला व्यक्ति तो लाभ में रहता है लेकिन मूलांक 3 वालों की किस्मत, ऊर्जा और आत्मबल कमजोर पड़ने लगता है।

सूरज ढलते ही चुपचाप बस कर लीजिए ये 1 छोटा सा काम… दबे पांव खींची चली आएगी घर की सुख-समृद्धि, धन-धान्य से भर जाएगा बैंक बैलेंस भी!

हाथ मिलाने के बजाय नमस्ते करें

इसलिए इन्हें सलाह दी जाती है कि वे अपने ऑरा को संभालकर रखें और लोगों से हाथ मिलाने के बजाय हाथ जोड़कर नमस्ते करें या अन्य किसी तरीके से अभिवादन करें। यदि परिस्थिति ऐसी हो कि हाथ मिलाना जरूरी हो, तो उस समय मन ही मन ओम् या गुरु मंत्र का जाप करें। ऐसा करने से ऊर्जा का संतुलन बना रहता है।

मूलांक 3 वाले जातक अच्छे सलाहकार

अंकशास्त्र के जानकारों के अनुसार, मूलांक 3 वाले जातक शिक्षा और धर्म के क्षेत्र में अच्छा नाम कमाते हैं। वे अच्छे सलाहकार होते हैं और ईश्वर से विशेष जुड़ाव रखते हैं। ऐसे में उनका ओरा यानी ऊर्जा क्षेत्र अत्यंत शक्तिशाली होता है, जिसे संभालकर रखने की जरूरत है। अगर आप भी मूलांक 3 के जातक हैं, तो यह चेतावनी आपके लिए अहम हो सकती है।

Bollywood’s All Time Horror Movies: बॉलीवुड की 7 सबसे डरावनी फिल्में जो आपके रूह कंपा देगी

Disclaimer: इस आलेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है। पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। इन खबर इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है।