Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • Delhi Weather Today: दिल्लीवाले घरों से न निकलें बाहर, इन इलाकों में गिरेगी बिजली… आएगी आंधी-तूफान, IMD ने दे दी चेतावनी

Delhi Weather Today: दिल्लीवाले घरों से न निकलें बाहर, इन इलाकों में गिरेगी बिजली… आएगी आंधी-तूफान, IMD ने दे दी चेतावनी

Delhi Weather Today: दिल्ली में प्री-मानसून मौसमी गतिविधियों ने जोर पकड़ लिया है। मंगलवार को राजधानी में जोरदार बारिश हुई। जिससे लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत मिली। वहीँ बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव की समस्या भी देखने को मिली।

delhi weather (3)
inkhbar News
  • Last Updated: June 18, 2025 06:56:02 IST

Delhi Weather Today: दिल्ली में प्री-मानसून मौसमी गतिविधियों ने जोर पकड़ लिया है। मंगलवार को राजधानी में जोरदार बारिश हुई। जिससे लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत मिली। वहीँ बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव की समस्या भी देखने को मिली। जिसकी वजह से कई हिस्सों में यातायात भी बाधित हो गया। वहीँ खराब मौसम का असर हवाई सेवाओं पर भी देखने को मिला। फिलहाल दिल्ली में दो दिनों तक तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना बनी हुई है। जिसे देखते हुए मौसम विभाग ने अलर्ट भी जारी किया है।

UP Weather Today: संभल कर रहें यूपीवाले! अगले 3 दिनों में आंधी-तूफान दिखाएगा तांडव, जानिए आज प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम

IMD ने जारी किया अलर्ट

बीती शाम दिल्ली के कई हिस्सों में तेज बारिश देखने को मिली वहीँ आज सुबह भी कई इलाकों में हल्की बौछारें पड़ी। वहीँ मौसम विभाफ ने आज दिल्ली NCR में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान खासकर रात के समय आंधी, बिजली के साथ मध्यम से भारी बारिश की संभावना है। साथ ही 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं। वहीं अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा सकता है।

दिल्ली में हुई झमाझम बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक गुरुवार को भी दिल्ली में बादल छाए रह सकते हैं और हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। साथ ही गरज, बिजली और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का भी येलो अलर्ट है। इस दौरान अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री के आसपास रह सकता है। वहीँ आपकी जानकारी के लिए बता दें, मंगलवार को दिल्ली में सुबह से ही आसमान में घने बादल छाए रहे। जिससे सुबह से ही मौसम सुहाना रहा। दोपहर में तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। खराब मौसम के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर दोपहर 3 से 4 बजे के बीच 12 फ्लाइट्स का रूट बदला गया।

‘क्या दाऊद इब्राहिम को भी…’, महाराष्ट्र कांग्रेस चीफ हर्षवर्धन सपकाल का BJP पर बड़ा हमला, उठा दिए ये सवाल