Aaj Ka Mausam: देश के अधिकतर राज्यों में बारिश शुरू हो गई है। बारिश की वजह से लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली है। दिल्ली में देर रात तेज बारिश और आंधी ने लोगों को भीषण गर्मी से राहत दिलाई। पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में भारी बारिश ने तापमान में गिरावट ला दी है। उत्तर भारत के कई इलाकों में बारिश हुई, जिससे कई जगहों पर जलभराव हो गया। हालांकि उत्तर भारत के कई इलाकों में अभी मानसून नहीं पहुंचा है, लेकिन प्री-मानसून बारिश जारी है।
पूर्वोत्तर राज्यों के कुछ इलाकों में सुबह से ही भारी बारिश हो रही है, जहां स्थिति गंभीर बनी हुई है। पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन के कारण कई रास्ते बंद हैं, जिससे राहगीरों को परेशानी हो रही है। दक्षिण भारत में भी भारी बारिश हो रही है, जहां बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। भारतीय मौसम विभाग ने देश के कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। आप अपने इलाके के मौसम की विस्तृत जानकारी नीचे पा सकते हैं।
‘कनाडा और भारत मिलकर…’, G7 समिट में PM Modi ने ऐसा क्या कहा? जिससे खालिस्तानियों के छूटे पसीने
भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने बुधवार को दिल्ली में बारिश का अलर्ट जारी किया है। मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी में प्री-मानसून बारिश हुई। हालांकि इस बारिश ने चिलचिलाती गर्मी से कुछ राहत तो दी, लेकिन इसने शहर की जल निकासी व्यवस्था को चरमरा दिया, जिससे भीषण जलभराव, ट्रैफिक जाम और आम जनजीवन में व्यापक व्यवधान पैदा हो गया। अचानक हुई बारिश प्री-मानसून बारिश थी, जो शहर में हुई।
आईएमडी के मुताबिक, महाराष्ट्र के कई इलाकों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। महाराष्ट्र के रायगढ़, पुणे और सतारा में आंधी-तूफान के कारण भारी बारिश की आशंका है, जिसके लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। आईएमडी ने यह भी जानकारी दी है कि ठाणे, पालघर, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, अमरावती, भंडारा और नागपुर में भारी बारिश जारी रह सकती है। यहां ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
ट्रंप के सिर्फ दो शब्द और ईरान में मचा हाहाकार, सदमे में खामेनेई, इजरायल में जश्न का माहौल
इसके अलावा, अगर हम अन्य राज्यों की बात करें तो उत्तर प्रदेश और झारखंड में भी बारिश हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में मानसून के प्रवेश की उम्मीद है। 24 घंटे के भीतर यूपी के सभी हिस्सों में मानसून की गतिविधियां प्रवेश कर सकती हैं। राज्य के कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
तो वहीं, अगर हम झारखंड की बात करें तो रांची मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 20 जून तक पूरे राज्य में भारी बारिश की संभावना है। इतना ही नहीं कई इलाकों में आंधी के साथ मूसलाधार बारिश जारी रह सकती है। 18 जून के लिए पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला, खरसावां, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, जामताड़ा और दुमका जिलों में तथा 19 जून के लिए कोडरमा, हजारीबाग, गिरिडीह, बोकारो, रामगढ़ और रांची जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है।
सूटकेस लेकर किसके साथ निकले थे Raja Raghuvanshi? यहां नहीं थी सोनम, हत्या से पहले का Video आया सामने