Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • ‘पहले इंजन, अब डिब्बे भी लड़ने लगे’, DM-CMO विवाद पर राजनीतिक रोटी सेक रहे अखिलेश-राहुल, CM Yogi पर कसा तंज

‘पहले इंजन, अब डिब्बे भी लड़ने लगे’, DM-CMO विवाद पर राजनीतिक रोटी सेक रहे अखिलेश-राहुल, CM Yogi पर कसा तंज

UP Politics: यूपी के कानपुर में हुए दो अधिकारियों के बीच विवाद को लेकर अब सयासी जंग छिड़ चुकी है। जहाँ एक तरफ सत्ता इस मामले को सुलझाने में लगी हुई है तो वहीँ विपक्षी पार्टियां अब इसी मुद्दे को लेकर योगी सरकार को घेरे हुए है।

cm yogi and akhilesh yadav
inkhbar News
  • Last Updated: June 18, 2025 12:00:37 IST

UP Politics: यूपी के कानपुर में हुए दो अधिकारियों के बीच विवाद को लेकर अब सयासी जंग छिड़ चुकी है। जहाँ एक तरफ सत्ता इस मामले को सुलझाने में लगी हुई है तो वहीँ विपक्षी पार्टियां अब इसी मुद्दे को लेकर योगी सरकार को घेरे हुए है। डीएम और सीएमओ के बीच का विवाद सीएम आवास 5 कालीदास मार्ग तक पहुंच गया है। दरअसल, कानपुर से लेकर लखनऊ तक इस मामले को लेकर अब चर्चा तेज है। वहीँ कानपुर के जिम्मेदार अधिकारियों के बीच विवाद पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने CM योगी को घेरते हुए तंज कसा है। इस दौरान उन्होंने कहा कि पहले इंजन लड़ते थे। अब डिब्बे भी लड़ने लगे हैं।

होटल के कमरे में प्रेमी के साथ रंगरलियां मना रही थी महिला, पुलिस के साथ पहुंचा पति, फिर जो हुआ… Video में कैद हो गई सारी करतूत

सपा नेता का वीडियो हुआ वायरल

वहीँ अब सपा प्रमुख अखिलेश यादव का यहॉ बयान सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है और तेजी से वायरल हो रहा है। इस दौरान सपा और कांग्रेस ने भी इस मुद्दे का राजनीतिक लाभ उठाना शुरू कर दिया है। वहीँ जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह मंगलवार सुबह शहर से बाहर चले गए। बताया जा था है, कि डीएम लखनऊ गए हैं। लेकिन इस बारे में किसी को पुख्ता जानकारी नहीं है। माना जा रहा है कि वो इस मामले में प्रमुख सचिव के सामने अपनी बात रख सकते हैं।

जानिए क्या बोले CMO

वहीँ दूसरी ओर, सीएमओ डॉ. हरिदत्त नेमी भी मंगलवार को ड्यूटी पर नहीं आए। जानकारी के बाद पता चला कि उन्होंने छुट्टी ले रखी है। सीएमओ का कहना है कि उन्हें बेवजह फंसाया जा रहा है। डीएम ने काम में लापरवाही बरतने के आरोप में उन्हें हटाने की संस्तुति प्रमुख सचिव से की है। इसके बाद सीएमओ के समर्थन में कई विधायकों के पत्र भी सामने आए। विधायक भी डीएम के समर्थन में लामबंद हो गए।

मंदिर में सनातन धर्म का अपमान! पुजारी के साथ सुरक्षाकर्मी ने ही किया ऐसा घिनौना काम, Video देख खौल उठेगा हर हिंदू का खून