Inkhabar
  • होम
  • अध्यात्म
  • 30 साल बाद होने जा रहा कुछ खास! इन 3 राशियों के लोगों को शनिदेव दिखाएंगे जन्नत का नजारा, करेंगे ऐसा काम कि एक रात में ही डबल हो जाएगा बैंक बैलेंस!

30 साल बाद होने जा रहा कुछ खास! इन 3 राशियों के लोगों को शनिदेव दिखाएंगे जन्नत का नजारा, करेंगे ऐसा काम कि एक रात में ही डबल हो जाएगा बैंक बैलेंस!

Kendra Trikona Rajyog: वैदिक ज्योतिष के अनुसार शनि ग्रह को न्याय का प्रतीक और सबसे असरदार ग्रहों में से एक माना जाता है। इसकी चाल बेहद धीमी होती है, लेकिन प्रभाव लंबे समय तक दिखाई देता है।

Kendra Trikona Rajyog
inkhbar News
  • Last Updated: June 19, 2025 10:34:25 IST

Kendra Trikona Rajyog: वैदिक ज्योतिष के अनुसार शनि ग्रह को न्याय का प्रतीक और सबसे असरदार ग्रहों में से एक माना जाता है। इसकी चाल बेहद धीमी होती है, लेकिन प्रभाव लंबे समय तक दिखाई देता है। शनि का एक राशि से दूसरी में गोचर व्यक्ति के जीवन में सुख-दुख, सफलता-विफलता के द्वार खोल देता है। इस बार 29 मार्च 2025 को शनि ने 30 साल बाद अपनी स्वराशि कुंभ को छोड़कर मीन राशि में प्रवेश किया है, जहां वे जून 2027 तक रहेंगे। इस बदलाव से ‘केंद्र त्रिकोण राजयोग’ का विशेष संयोग बन रहा है, जो कुछ राशियों के लिए बेहद लाभकारी साबित हो सकता है। विशेष बात यह है कि यह राजयोग तीन खास राशियों मिथुन, मकर और मीन के लिए भाग्योदय और धनवृद्धि के द्वार खोलने वाला है। जानिए क्या होगा इन राशियों पर प्रभाव।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के लिए यह समय बेहद शुभ साबित हो सकता है। शनि इस राशि के दशम भाव यानी कर्म भाव में गोचर कर रहे हैं और भाग्य भाव के स्वामी होकर केंद्र त्रिकोण राजयोग का निर्माण कर रहे हैं। इसका असर नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन और वेतनवृद्धि के रूप में दिख सकता है। वहीं व्यापारी वर्ग को भी अच्छा लाभ होने की संभावना है। जो लोग प्रॉपर्टी खरीदने या निवेश करने की सोच रहे हैं, उन्हें सफलता मिल सकती है। समाज में मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में भी इजाफा हो सकता है।

पत्नी के लिए मंगलसूत्र खरीदने आया 93 साल का बुजुर्ग, दोनों का प्यार देख दुकान मालिक ने किया दिल को छू लेने वाला काम, Video हो रहा वायरल

मकर राशि

शनि के मीन राशि में प्रवेश करते ही मकर राशि वालों पर चल रही साढ़ेसाती का समापन हो चुका है। अब शनि तीसरे भाव में गोचर कर रहे हैं, जिससे इन जातकों को राहत मिलने की उम्मीद है। लंबे समय से अटके हुए कार्य अब पूरे होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और नई योजनाओं में सफलता के योग बनेंगे। इसके साथ ही अचानक से धन प्राप्ति के संकेत भी हैं, जिससे आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के लिए शनि एकादश भाव के स्वामी होकर अब लग्न भाव में विराजमान हो चुके हैं। इससे इन पर शनि की साढ़ेसाती का पहला चरण समाप्त होकर दूसरा चरण आरंभ हो गया है। लेकिन केंद्र त्रिकोण राजयोग बनने के कारण इस गोचर का असर शुभ रहेगा। आय के स्रोतों में बढ़ोतरी हो सकती है, संचित धन में इजाफा होगा और निवेश से भी लाभ के संकेत हैं। राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को भी लाभ मिल सकता है।

केंद्र त्रिकोण राजयोग बेहद प्रभावशाली

शनि के इस विशेष गोचर और केंद्र त्रिकोण राजयोग के प्रभाव से मिथुन, मकर और मीन राशि वालों की किस्मत में बड़ा बदलाव संभव है। यह समय उनके लिए तरक्की, सम्मान और आर्थिक समृद्धि लेकर आ सकता है। हालांकि, शनि की कृपा बनाए रखने के लिए संयम, मेहनत और सच्चाई की राह पर चलना जरूरी रहेगा।

वो स्त्री है कुछ भी कर सकती है… चलती सड़क पर महिला ने शख्स को पटक-पटक कर मारा, Video देख आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे!

Disclaimer: इस आलेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है। पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। इन खबर इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है।