Karisma Kapoor EX-Husband Sunjay Kapur Last Rites: बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के पूर्व पति और बिजनेसमैन संजय कपूर ने की 12 जून को हार्ट अटैक से मौत हो गई। तभी से उनका अंतिम सस्कार कब होगा ये सवाल उठ रहा था तो अब उनकी मौत के 7 दिन बाद आज यानी 19 जून को दिल्ली में संजय कपूर पंच तत्व में विलीन होंगे। इस बात की जानकारी एक प्रेस नोट जारी करके दी गई है। करिश्मा के पूर्व पति संजय कपूर का अंतिम संस्कार आज यानिकि गुरुवार के दिन शाम को 5 बजे दिल्ली में लोधी रोड श्मशान घाट पर होगा। अंतिम संस्कार के बाद 22 जून को संजय कपूर के लिए प्रार्थना सभा होगी, ये दिल्ली के ताज पैलेस होटल में शाम के समय 4 से 5 बजे के बीच आयोजित की जाएगी। संजय के अंतिम संस्कार में करिश्मा अपने बच्चों के साथ रहेंगी।
जानकारी के मुताबिक, संजय को अंतिम विदाई देने के लिए करिश्मा अपने दोनों बच्चों समायरा और कियान के साथ मौजूद रहेंगी। वह मुंबई से दिल्ली के लिए रवाना हो चुकी हैं। अंतिम संस्कार में करीना कपूर और सैफ अली खान भी शामिल हो सकते हैं। प्रार्थना सभा में करिश्मा के बच्चों के नाम संजय कपूर की कंपनी सोना कॉमस्टार ने प्रेस नोट जारी कर प्रार्थना सभा की जानकारी दी। इसमें लिखा है, ‘नानक कहते हैं कि जो लोग नाम का ध्यान करते हैं और मेहनत का जीवन जीते हैं, उनके चेहरे चमकते हैं और उनके साथ कई लोग मोक्ष प्राप्त करते हैं।’ प्रार्थना सभा नोट में संवेदना व्यक्त करने वालों में करिश्मा कपूर के बच्चों का नाम भी शामिल है। इसमें संजय कपूर के माता-पिता, पत्नी प्रिया और उनके चार बच्चों- समायरा, कियान, सफीरा, अजारियस के नाम हैं।
संजय कपूर सोना कॉमस्टार के चेयरमैन थे। उन्होंने 53 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। बताया जा रहा है कि वे पोलो टूर्नामेंट के लिए यूके गए थे। जानकारी के मुताबिक, जब वे गार्ड्स पोल क्लब में पोलो खेल रहे थे, तो उन्हें घुटन महसूस हुई। 53 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत हो गई।
View this post on Instagram
सावधान! ये सात आदतें सड़ा रहीं आपके लीवर को , लापरवाही पड़ सकती है भारी, अभी संभल जाइए