Astrology Predictions 2025: साल 2025 की शुरुआत के बाद से देश-दुनिया में हादसों की संख्या में जबरदस्त इजाफा देखा जा रहा है। सड़क दुर्घटनाएं, ट्रेन हादसे, प्लेन क्रैश, जंगलों में आग और भूकंप जैसी प्राकृतिक आपदाएं लगातार लोगों की जान ले रही हैं। इन घटनाओं के पीछे खगोलीय ग्रहों की स्थिति को एक बड़ी वजह माना जा रहा है। एस्ट्रोलॉजर अरुण कुमार व्यास के मुताबिक, साल 2025 का मूलांक 9 है और इस अंक के स्वामी मंगल ग्रह हैं। मंगल ग्रह मेष और वृश्चिक राशि के स्वामी भी हैं और इनका स्वभाव उग्र माना जाता है।
ग्रहों के सेनापति कहे जाने वाले मंगल का साल 2025 पर विशेष प्रभाव है। यही कारण है कि इस साल दुर्घटनाओं और आग लगने की घटनाएं बढ़ी हैं। इतना ही नहीं, तनाव और सैन्य टकराव की आशंकाएं भी तेज हो गई हैं। सिंह राशि में मंगल और केतु की युति ने कुज-केतु योग का निर्माण किया है, जो 28 जुलाई 2025 तक प्रभावी रहेगा। ज्योतिष में इसे एक अत्यंत अशुभ योग माना गया है। विशेषज्ञों की मानें तो कुज-केतु योग के साथ अन्य नकारात्मक ग्रह संयोगों के चलते वर्ष 2025 में कई जगहों पर भारी जान-माल का नुकसान हो सकता है। इस ग्रहयोग का असर परिवहन साधनों पर भी दिखेगा। विशेष रूप से ट्रेन, सड़क और हवाई यात्रा से जुड़ी दुर्घटनाएं होने की आशंका बनी रहेगी।
एस्ट्रोलॉजर अरुण कुमार व्यास ने वर्ष 2025 की कुछ तिथियों को ‘मारकेश योग’ से जुड़ा बताया है। यह योग मृत्यु तुल्य पीड़ा देने वाला माना गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इन तिथियों पर किसी भी प्रकार की यात्रा, चाहे वह जल, थल या वायु मार्ग से हो, टालने की सलाह दी जाती है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे इन दिनों यात्रा से परहेज करें और सतर्क रहें। इस खगोलीय चेतावनी को नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है, क्योंकि यह समय ग्रहों की दृष्टि से बेहद संवेदनशील है।
Disclaimer: इस आलेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है। पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। इन खबर इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है।