Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • ‘बहुत टॉर्चर किया है…’ सिंगर बनने के लिए ये क्या कर बैठे अरिजीत सिंह? खुद किया चौंकाने वाला खुलासा, सुनकर उड़ जाएंगे होश!

‘बहुत टॉर्चर किया है…’ सिंगर बनने के लिए ये क्या कर बैठे अरिजीत सिंह? खुद किया चौंकाने वाला खुलासा, सुनकर उड़ जाएंगे होश!

Arijit Singh: भारत के सबसे मशहूर प्लेबैक सिंगर अरिजीत सिंह आज संगीत जगत में वह नाम हैं, जिनकी आवाज़ हर दिल को छू जाती है। लेकिन सफलता की इस ऊंचाई तक पहुंचना उनके लिए आसान नहीं रहा।

Arijit Singh
inkhbar News
  • Last Updated: June 23, 2025 12:52:34 IST

Arijit Singh: भारत के सबसे मशहूर प्लेबैक सिंगर अरिजीत सिंह आज संगीत जगत में वह नाम हैं, जिनकी आवाज़ हर दिल को छू जाती है। लेकिन सफलता की इस ऊंचाई तक पहुंचना उनके लिए आसान नहीं रहा। हाल ही में एक इंटरव्यू में अरिजीत ने अपने करियर की शुरुआत और संघर्ष को लेकर बड़ा खुलासा किया, जिसने उनके चाहने वालों को भावुक कर दिया। अरिजीत सिंह ने बताया कि उन्होंने अपनी आवाज़ को उस स्तर तक पहुंचाने के लिए खुद को ‘टार्चर’ किया। उन्होंने कहा, “जब मैंने गाना शुरू किया, तो लोगों को मेरी आवाज़ पसंद नहीं आई। मुझे अपनी आवाज़ को पूरी तरह बदलना पड़ा। जैसे लोग मसल्स बनाते हैं, वैसे ही मैंने अपनी आवाज़ को गढ़ा है।”

अरिजीत ने खुद को क्यों किया टॉर्चर?

अरिजीत ने बताया कि उनकी असली आवाज़ पहले कुछ और थी, जिसे लोगों ने नकार दिया। उन्होंने कहा, “मेरी आवाज़ ऐसी थी कि उसे पसंद करने वाले बहुत कम थे। अगर मैं उस आवाज़ में वापस जाना चाहूं, तो मुझे 2-3 महीने तक सब कुछ छोड़कर उस पर काम करना पड़ेगा।” संगीत में फिट बैठने के लिए अरिजीत ने अपनी आवाज़ में कटिंग, टेक्सचर और प्रोजेक्शन को बदला। उन्होंने खुद पर इतनी मेहनत की कि गालों की बनावट तक बदल गई। इसके बारे में अरिजीत ने बताया कि, “बहुत टॉर्चर किया खुद को, ताकि आवाज़ की मांसपेशियां बनें, वो टेक्सचर मिले जो आज सबको पसंद आता है।”

‘ये तो गद्दार है…’, Sardaar Ji 3 में दिलजीत दोसांझ को हानिया आमिर संग बर्दाश्त नहीं कर पाए लोग, जमकर लगाई लताड़, भारत-पाकिस्तान युद्ध से जोड़ा कनेक्शन

आज देश के फेमस सिंगर अरिजीत

रियलिटी शो से अपने सफर की शुरुआत करने वाले अरिजीत आज देश के सबसे महंगे और डिमांड में रहने वाले गायक हैं। उनके हर लाइव कॉन्सर्ट के टिकट चंद मिनटों में बिक जाते हैं और उनकी फैन फॉलोइंग करोड़ों में है। उनका संघर्ष यह दिखाता है कि सफलता के पीछे कितनी मेहनत और आत्मबलिदान होता है। और यही उन्हें खास बनाता है।

ईरान पर अमेरिकी हमले के बाद PM मोदी ने ईरानी राष्ट्रपति से की बात, जानें किन मुद्दों पर हुई चर्चा