Numerology: अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक 1 वाले लोग ऐसे होते हैं जो कभी अन्याय बर्दाश्त नहीं करते। ये लोग ‘ईंट का जवाब पत्थर से’ देने में विश्वास रखते हैं। अगर आप इनसे टकराव की सोच रहे हैं तो पहले अच्छे से सोच लें। इनका स्वभाव जितना तेज होता है, उतना ही इनका आत्मविश्वास भी होता है। इनका व्यक्तित्व सूर्य की तरह प्रभावशाली होता है, ये जहां भी जाते हैं चमकते हैं। मूलांक 1 उन लोगों का होता है जिनका जन्म किसी भी महीने की 1, 10, 19 या 28 तारीख को हुआ हो। उदाहरण के लिए अगर किसी की जन्मतिथि 19 है तो उसका मूलांक 1+9 = 10 और फिर 1+0 = 1 हो जाता है।
इस अंक का स्वामी सूर्य है जो इन्हें जन्मजात नेतृत्व क्षमता देता है। इनके व्यक्तित्व में एक अलग ही आकर्षण होता है। ये जहां भी जाते हैं लोगों पर अपनी गहरी छाप छोड़ जाते हैं। सरकारी और उच्च प्रशासनिक पदों पर इनकी अच्छी पकड़ होती है। ये जब कोई काम हाथ में लेते हैं तो उसे अधूरा नहीं छोड़ते। काम के प्रति इनकी लगन और जिम्मेदारी इन्हें दूसरों से अलग बनाती है।
हालाँकि, इनका जिद्दी स्वभाव कई बार इनके लिए मुश्किलें खड़ी कर सकता है। यही इनकी सबसे बड़ी कमजोरी मानी जाती है। लेकिन जब बात इनके स्वाभिमान की आती है तो ये किसी भी हद तक जाने को तैयार रहते हैं। इसलिए इनसे पंगा लेना आसान नहीं होता। इनकी प्रतिभा, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता इन्हें खास बनाती है। ऐसे में अगर आपके जीवन में भी अंक 1 वाला कोई व्यक्ति है तो समझ लीजिए कि वह हमेशा सूर्य की तरह आपका मार्ग रोशन करेगा।
Disclaimer: इस आलेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है। पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। इन खबर इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है।