Inkhabar
  • होम
  • Breaking News Ticker
  • यह 2027 का सेमीफाइनल है,मैं राज्यसभा नहीं जा रहा…उपचुनाव में AAP के शानदार प्रर्दशन के बाद बोले केजरीवाल

यह 2027 का सेमीफाइनल है,मैं राज्यसभा नहीं जा रहा…उपचुनाव में AAP के शानदार प्रर्दशन के बाद बोले केजरीवाल

Arvind Kejriwal:चार राज्यों की पांच विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे आज घोषित किए गए। आम आदमी पार्टी ने पांच में से दो सीटों पर जीत दर्ज की। जीत के बाद पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और कहा कि जनता ने विश्वास दिखाया, इसके लिए शुक्रिया। हमने ये दोनों […]

Arvind Kejriwal
inkhbar News
  • Last Updated: June 23, 2025 18:17:40 IST

Arvind Kejriwal:चार राज्यों की पांच विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे आज घोषित किए गए। आम आदमी पार्टी ने पांच में से दो सीटों पर जीत दर्ज की। जीत के बाद पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और कहा कि जनता ने विश्वास दिखाया, इसके लिए शुक्रिया। हमने ये दोनों सीटें दोगुने अंतर से जीती हैं। इस बार हमारी जीत का अंतर पिछली बार के मुकाबले करीब दोगुना है। पार्टी ने गुजरात के विसावदर और पंजाब के लुधियाना पश्चिम से जीत हासिल की है। उन्होंने कहा कि संजीव अरोड़ा और गोपाल इटालिया को बधाई, जनता का भी शुक्रिया।

पंजाब के लोग हमारी सरकार से खुश हैं-केजरीवाल

केजरीवाल ने आगे कहा कि यह बहुत बड़ा संकेत है कि पंजाब के लोग हमारी सरकार से खुश हैं। आज हम दोगुने अंतर से जीते हैं। यह 2027 का सेमीफाइनल है। पंजाब के लोगों ने आप सरकार को मंजूरी दे दी है। जनता ने हमें विसावदर में भी अच्छे अंतर से जिताया है, वहां बीजेपी सत्ता में है। फरवरी 2022 में पंजाब में चुनाव हुए और 2022 में गुजरात में भी चुनाव हुए।

गुजरात अब बदलाव की राह पर है-केजरीवाल

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि गुजरात में बीजेपी सत्ता, पैसा, प्रशासन और हर हथकंडे का इस्तेमाल कर चुनाव लड़ती है। ऐसे में उनसे जीतना आसान नहीं है। लेकिन विसावदर में आम आदमी पार्टी की दोगुने अंतर से जीत बताती है कि अब जनता बीजेपी के 30 साल के कुशासन से तंग आ चुकी है। वो अब बदलाव चाहती है। गुजरात अब बदलाव की राह पर है।

‘मैं राज्यसभा नहीं जाऊंगा’

उन्होंने कहा कि चुनाव में कांग्रेस को 17 और आप को 5 सीटें मिली हैं। गुजरात में बीजेपी का मुकाबला आम आदमी पार्टी से है। 2 सीटों पर चुनाव हुए। एक पर बीजेपी जीती और दूसरी पर आम आदमी पार्टी जीती। दिल्ली में कांग्रेस ने बीजेपी की मदद की। विसावदर में भी कांग्रेस ने बीजेपी की मदद की। कांग्रेस बीजेपी की कठपुतली है। केजरीवाल ने आगे कहा कि मैं राज्यसभा नहीं जाऊंगा। उन्होंने कहा कि कौन जाएगा, इसका फैसला राजनीतिक मामलों की समिति करेगी।

Chicken or Mutton Which Meat Prefer by Israel Soldiers?: किस जानवर का मांस इजरायली सैनिक सबसे ज्यादा खाते हैं? जवाब आपको चौंका देगा

‘जंग लड़ेंगे, छीनेंगे 6 नदियों का…’, सिंधु जल समझौते को लेकर फिर रोया Pak,अब दे डाली ये गीदड़भभकी

Weirdest Marriage Rituals: शादी की इन कुछ परंम्पराओं के बारे में जानकर, उड़ जाएंगे आपके होश