Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • केजरीवाल, सिसोदिया या सुनीता…संजीव अरोड़ा की जीत के बाद राज्यसभा के लिए किसका हुआ रास्ता साफ? मान कैबिनेट में भी होगा बदलाव

केजरीवाल, सिसोदिया या सुनीता…संजीव अरोड़ा की जीत के बाद राज्यसभा के लिए किसका हुआ रास्ता साफ? मान कैबिनेट में भी होगा बदलाव

Assembly Bye Election: लुधियाना पश्चिम विधानसभा उपचुनाव में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार और मौजूदा राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा 10637 वोटों से बड़ी जीत हासिल करने में कामयाब रहे हैं। पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल चुनाव प्रचार के दौरान पहले ही यह घोषणा कर चुके हैं कि अगर जनता संजीव अरोड़ा को चुनती है […]

Assembly Bye Election (AAP किसे भेजेगी राज्यसभा)
inkhbar News
  • Last Updated: June 23, 2025 18:52:58 IST

Assembly Bye Election: लुधियाना पश्चिम विधानसभा उपचुनाव में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार और मौजूदा राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा 10637 वोटों से बड़ी जीत हासिल करने में कामयाब रहे हैं। पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल चुनाव प्रचार के दौरान पहले ही यह घोषणा कर चुके हैं कि अगर जनता संजीव अरोड़ा को चुनती है तो वह विधायक को नहीं बल्कि मंत्री को जिताएंगे। जिसके बाद यह तय है कि संजीव अरोड़ा को जल्द ही पंजाब कैबिनेट में मंत्री बनाया जा सकता है।

क्या है बासिज जिसके खत्म होते ही तबाह हो जाएंगे खामेनेई, बदल जाएगी ईरान की सत्ता, पावर जान अमेरिकी भी हैरान

क्या अरविंद केजरीवाल राज्यसभा जाएंगे?

इस जीत के बाद बड़ा सवाल यह उठता है कि अगर संजीव अरोड़ा अब अपनी राज्यसभा सीट छोड़ देंगे तो उनकी जगह पार्टी किसे राज्यसभा भेजेगी। इसे लेकर पहले से ही कई राजनीतिक अटकलें लगाई जा रही हैं और माना जा रहा है कि पार्टी अरविंद केजरीवाल को राज्यसभा भेज सकती है। अगर अरविंद केजरीवाल इस सीट से राज्यसभा जाने को तैयार नहीं होते हैं तो दूसरा बड़ा नाम दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया का माना जा रहा है। केजरीवाल और मनीष सिसोदिया के साथ ही सुनीता केजरीवाल और सत्येंद्र जैन का नाम भी काफी चर्चाओं में है।

राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार पार्टी ने सोच समझकर अपने मौजूदा राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा को चुनाव में उतारा था और पार्टी ने पहले ही तय कर लिया है कि उनकी जगह किस चेहरे को राज्यसभा भेजा जाएगा और इस रेस में अरविंद केजरीवाल सबसे आगे माने जा रहे हैं। पार्टी चाहती है कि वह राज्यसभा में पार्टी का बड़ा चेहरा बनें।

संजीव ने कांग्रेस के भारत भूषण को हराया

सूत्रों के अनुसार पार्टी ने संजीव अरोड़ा को यह भी भरोसा दिलाया था कि पार्टी उन्हें चुनाव जिताने के लिए हरसंभव प्रयास करेगी और अगर वह राज्यसभा सीट छोड़ते हैं तो उन्हें पंजाब कैबिनेट में भी जगह दी जाएगी। पंजाब की लुधियाना पश्चिम विधानसभा सीट से आप के संजीव अरोड़ा ने जीत दर्ज की है। संजीव ने कांग्रेस के भारत भूषण आशु को 10637 वोटों से हराया है।

इंग्लैंड में बोला केएल राहुल का बल्ला,इस बड़े रिकॉर्ड को किया अपने नाम, देख दंग रह गए आलोचक