Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • Delhi में दाखिल हुआ मानसून, लोगों को मिली चिलचिलाती गर्मी से राहत, कई इलाकों के लिए येलो अर्लट!

Delhi में दाखिल हुआ मानसून, लोगों को मिली चिलचिलाती गर्मी से राहत, कई इलाकों के लिए येलो अर्लट!

Delhi monsoon: आखिरकार 24 जून को दिल्ली एनसीआर में मानसून ने प्रदेश में दस्तक दे दी है। मानसून की बारिश से दिल्ली एनसीआर के लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। मानसूनी बादलों की वजह से दिन में धूप हल्की रही है और तापमान में कमी आई है। मौसम विभाग के मुताबिक अधिकतम […]

Delhi monsoon
inkhbar News
  • Last Updated: June 24, 2025 19:42:41 IST

Delhi monsoon: आखिरकार 24 जून को दिल्ली एनसीआर में मानसून ने प्रदेश में दस्तक दे दी है। मानसून की बारिश से दिल्ली एनसीआर के लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। मानसूनी बादलों की वजह से दिन में धूप हल्की रही है और तापमान में कमी आई है। मौसम विभाग के मुताबिक अधिकतम तापमान 33 से 35 के बीच रहने की संभावना है। आने वाले दिनों में तापमान में 1 – 3 डिग्री की गिरावट आने की उम्मीद है।

आज राजधानी नई दिल्ली में लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिलने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक मानसून के प्रवेश करने के आसार हैं। आईएमडी के मुताबिक आज से अगले कुछ दिनों तक राजधानी में मौसम सामान्य रहने की संभावना है। इसके साथ ही दिल्ली, दिल्ली एनसीआर के आसपास के इलाकों समेत पूरी राजधानी में बारिश की संभावना है। बता दें कि पिछले कुछ दिनों से राजधानी में लोग उमस और गर्मी से परेशान हैं।

बारिश का येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने दिल्ली एनसीआर के कई इलाकों में बारिश के साथ तेज हवाएं और बिजली गिरने का येलो अलर्ट जारी किया है। भारी बारिश के साथ ही राजधानी क्षेत्र में तापमान में गिरावट आएगी, जिससे लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिलेगी।

आज दिल्ली के कई इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना है, इसके साथ ही लोगों को गर्मी से भी राहत मिलने की संभावना है। दिनभर आसमान में बादल छाए रहेंगे। दक्षिण-पश्चिम मानसून हर दिन एक नए इलाके में सक्रिय हो रहा है। यह बारिश जहां चिलचिलाती गर्मी और धूप से राहत दे रही है, वहीं कुछ जगहों पर चिंता का सबब भी बन रही है।

Trump के मुंह से निकली ‘गाली’, सीजफायर तोड़ने पर अपने दोस्त पर भड़क उठे अमेरिका के राष्ट्रपति! Video हुआ वायरल

तय समय से पहले पहुंचा मानसून

आपको बता दें कि हर साल मानसून 1 जून को केरल तट से भारत में प्रवेश करता है, लेकिन इस साल मानसून 3 दिन पहले 29 मई को भारत में प्रवेश कर गया। गौरतलब है कि मानसून अपने तय समय से पहले भारत में प्रवेश कर गया, जिसके चलते मानसून अपने तय समय 30 जून से पहले ही दिल्ली में प्रवेश कर रहा है।

कोकीन के शौकीन साउथ सुपरस्टार पहले भी कर चुके हैं कांड, पत्नी ने खोली थी ऐसी पोल, पूरी इंडस्ट्री में हुई थी थू-थू