Inkhabar
  • होम
  • अध्यात्म
  • आज भगवान विष्णु कर देंगे इन 5 राशियों को मालामाल, बाकियों का हाल होगा बेहाल, जानें क्या है आपका राशिफल?

आज भगवान विष्णु कर देंगे इन 5 राशियों को मालामाल, बाकियों का हाल होगा बेहाल, जानें क्या है आपका राशिफल?

Rashifal 26 June 2025: 26 जून 2025, गुरुवार का दिन कई राशियों के लिए शुभ संकेत लेकर आया है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, गुरुवार को भगवान विष्णु की पूजा विशेष फलदायी मानी जाती है।

Rashifal 26 June 2025
inkhbar News
  • Last Updated: June 26, 2025 05:00:06 IST

Rashifal 26 June 2025: 26 जून 2025, गुरुवार का दिन कई राशियों के लिए शुभ संकेत लेकर आया है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, गुरुवार को भगवान विष्णु की पूजा विशेष फलदायी मानी जाती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस दिन ग्रहों की स्थिति कुछ राशि वालों को भाग्य का साथ देने वाली है, जबकि कुछ को सावधानी के साथ कदम बढ़ाने की सलाह दी गई है। आइए जानें कि 12 राशियों के लिए गुरुवार यानि आज का दिन कैसा रहेगा।

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। प्रेम संबंधों में खटपट हो सकती है, लेकिन समझदारी से हल निकलेगा। करियर में नई जिम्मेदारियां मिलेंगी और आप खुद को साबित करने में सफल रहेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा और स्वास्थ्य भी सामान्य रहेगा।

ये हैं टेस्ट क्रिकेट इतिहास के 5 सबसे बड़े रन चेज, इस फिसड्डी टीम ने 3 बार किया कारनामा, नाम सुनकर नहीं होगा यकीन

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों को मानसिक शांति प्राप्त हो सकती है, खासकर ध्यान लगाने से। कार्यस्थल पर अच्छे संबंध बनेंगे, जो भविष्य में लाभदायक साबित हो सकते हैं। घरेलू वातावरण भी अनुकूल रहेगा और पुराने विवाद सुलझ सकते हैं।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के लिए दिन यात्रा से जुड़ा रह सकता है। किसी भी यात्रा से पहले पूरी तैयारी करना बेहतर रहेगा। सेहत पर ध्यान देना जरूरी है, क्योंकि गलत आदतें नुकसान पहुंचा सकती हैं। आर्थिक मोर्चे पर थोड़ी चुनौती रह सकती है, खासकर व्यापारियों के लिए। हालांकि, करियर में आगे बढ़ने का अवसर भी मिलेगा।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए दिन करियर में बदलाव लाने वाला साबित हो सकता है। प्यार के मामले में सकारात्मक मोड़ आएगा और लंबे समय से जिस मौके का इंतजार था, वह मिल सकता है। तनाव को दूर करने के लिए लॉन्ग ड्राइव या मनपसंद गतिविधि सहायक होगी।

सिंह राशि

सिंह राशि के लिए आज का दिन रचनात्मक ऊर्जा से भरा रहेगा। करियर में चमक देखने को मिलेगी, लेकिन कोई भी बड़ा फैसला सोच-समझकर लें। मूड को बेहतर करने के लिए हल्का व्यायाम लाभकारी होगा।

कन्या राशि

कन्या राशि के लोग कार्यस्थल पर पेशेवर चुनौतियों को सावधानी से हैंडल करें। वित्तीय मामलों में सतर्क रहना बेहतर रहेगा। सेहत को लेकर भी थोड़ा सजग रहने की आवश्यकता है। दिन बदलावों से भरा हो सकता है, जो मानसिक दबाव ला सकता है।

तुला राशि

तुला राशि के लिए दिन खुद को व्यक्त करने का सुनहरा अवसर है। निवेश या खरीदारी करने से पहले फायदे और नुकसान का आकलन करें। प्यार में उत्साह रहेगा और स्वास्थ्य सामान्य बना रहेगा।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के लिए दिन सुखद रहेगा। लव लाइफ में नजदीकियां बढ़ेंगी और साथ ही कामकाज भी समय पर पूरे होंगे। हेल्दी डाइट अपनाने से सेहत दुरुस्त रहेगी और आर्थिक स्थिति में स्थिरता बनी रहेगी।

धनु राशि

धनु राशि वालों के लिए दिन खुशियां लेकर आएगा। हालांकि, छोटी-मोटी चोट या आर्थिक दिक्कतों से सामना हो सकता है, लेकिन यह जीवन को ज्यादा प्रभावित नहीं करेंगी। कुल मिलाकर दिन अच्छा रहेगा।

मकर राशि

मकर राशि के लोगों को पार्टनर का सहयोग मिलेगा और रिश्तों में मिठास बढ़ेगी। कार्यस्थल पर टीमवर्क की भावना से काम करें। धन आगमन होगा, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण जरूरी है। सेहत को लेकर कोल्ड ड्रिंक से परहेज कर फलों के रस का सेवन फायदेमंद होगा।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन बेहतरीन रहेगा। क्लाइंट्स के साथ अच्छा तालमेल बनेगा और लव लाइफ में खुशी छाएगी। नए कार्यों को लेकर सतर्क रहें, क्योंकि यही आपको प्रमोशन दिला सकते हैं।

मीन राशि

मीन राशि वालों के लिए गुरुवार शानदार रहने वाला है। प्रेम जीवन में मिठास बढ़ेगी और रोमांटिक पलों का आनंद मिलेगा। व्यवसायिक रूप से परिणाम सकारात्मक रहेंगे और वित्तीय स्थिति भी मजबूत रहेगी।

​’अक्‍ल बड़ी या भैंस…’ इस कहावत में क्यों घसीटी गई भैंस? सदियों से दफन रहस्‍य का आज खुल गया राज, जानें क्या है सच्‍चाई​

Disclaimer: इस आलेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है। पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। इन खबर इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है।