Inkhabar
  • होम
  • चुनाव
  • जन सुराज पार्टी को मिला चुनाव चिह्न, प्रशांत किशोर इस सिंबल पर बिहार में ठोकेंगे ताल, अब शुरू होगी असली परीक्षा

जन सुराज पार्टी को मिला चुनाव चिह्न, प्रशांत किशोर इस सिंबल पर बिहार में ठोकेंगे ताल, अब शुरू होगी असली परीक्षा

Bihar Assembly Elections: चुनाव आयोग ने प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज पार्टी को चुनाव चिह्न आवंटित किया है। आयोग ने जनसुराज को ‘स्कूल बैग’ चुनाव चिह्न दिया है। इस सिंबल पर बिहार की 243 सीटों पर पार्टी मैदान में उतरेगी। निर्वाचन आयोग ने जन सुराज पार्टी को पूरे 243 विधानसभा क्षेत्रों के लिए 'स्कूल […]

Bihar Assembly Elections (प्रशांत किशोर की पार्टी को मिला चुनाव सिंबल)
inkhbar News
  • Last Updated: June 25, 2025 22:19:13 IST

Bihar Assembly Elections: चुनाव आयोग ने प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज पार्टी को चुनाव चिह्न आवंटित किया है। आयोग ने जनसुराज को ‘स्कूल बैग’ चुनाव चिह्न दिया है। इस सिंबल पर बिहार की 243 सीटों पर पार्टी मैदान में उतरेगी।

Video : सड़कें नहर में हुईं तब्दील, 80,000 लोग हुए घर से बेघर…जल प्रलय से कांप गया भारत का ये पड़ोसी देश

एक साल पहले ही बनाई है पार्टी

चुनाव रणनीतिकार से राजनेता बने प्रशांत किशोर ने एक साल पहले ही जन सुराज पार्टी बनाई है। अब वह पूरी तैयारी के साथ बिहार विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं। उनकी पार्टी बिहार की 243 विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्याशी उतार रही है। एक सर्वे के मुताबिक, जन सुराज पार्टी इस बार कई सीटें जीत सकती है। उनकी लोकप्रियता पहले से ज्यादा बढ़ गई है। कई बड़े चेहरे उनकी पार्टी से जुड़ रहे हैं। पिछले दिनों एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने पार्टी की सदस्या ली थी। अब यूट्यूबर और पूर्व भाजपा नेता मनीष कश्यप भी उनकी पार्टी से जुड़ने वाले हैं।

कई बड़े नेताओं के लिए बनाई चुनावी रणनीति

जन सुराज पार्टी के प्रमुख प्रशांत किशोर को पीके के नाम से भी जाना जाता है। राजेनता बनने से पहले उन्होंने कई बड़े नेताओं के लिए चुनावी रणनीति बनाई है। 2015 में उन्होंने नीतीश कुमार और लालू यादव को मिलाकर बिहार में महागठबंधन की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। अब खुद प्रशांत किशोर राजनेता बनकर बिहार चुनाव लड़ रहे हैं।

बिहार की जनता को दिया तीसरा विकल्प

दरअसल, प्रशांत किशोर NDA और महागठबंधन के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने बिहार के लोगों को तीसरा विकल्प दिया है। प्रशांत ने नीतीश और तेजश्वी नीतियों और शासन की आलोचना कररते हुए कहा कि बिहार में शिक्षा, रोजगार और सुशासन को बढ़ावा देना चाहिए। उनकी सरकार बनने के बाद बिहार में शिक्षा, रोजगार और सुशासन को बढ़ावा दिया जाएगा।

रूस ने बनाया S-400 एयर डिफेंस सिस्टम का बाप, बैलिस्टिक मिसाइलों को कर देगा तबाह…जाने भारत क्यों है इसकी जरूरत?