Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • Aaj Ka Mausam: देश के कई राज्यों में हो रही बारिश, दिल्ली में मानसून का इंतजार करते-करते पथरा गई लोगों की आंखें

Aaj Ka Mausam: देश के कई राज्यों में हो रही बारिश, दिल्ली में मानसून का इंतजार करते-करते पथरा गई लोगों की आंखें

Aaj Ka Mausam: दिल्ली में बादल, नमी और हवाएं जैसी सभी मानसूनी स्थितियां मौजूद हैं, लेकिन इसके बाद भी राजधानी में बारिश देखने को नहीं मिल रही है।

Aaj Ka Mausam (आज का मौसम)
inkhbar News
  • Last Updated: June 26, 2025 08:14:58 IST

Aaj Ka Mausam: देशभर में दक्षिण-पश्चिम मानसून-2025 तेज हो गया है। दक्षिण-पश्चिम मानसून के चलते देश के कई राज्यों में आंधी और तेज हवाओं के साथ भारी बारिश देखने को मिल रही है। मौसम विभाग ने संबंधित राज्यों के लोगों और प्रशासन को अलर्ट जारी कर सतर्क रहने को कहा है। आने वाले 24 घंटों में मानसून पश्चिमी यूपी के बाकी हिस्सों, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान की ओर बढ़ सकता है।

दिल्ली में आज होगी बारिश?

दक्षिण-पश्चिम मानसून अभी दिल्ली-एनसीआर में पूरी तरह सक्रिय नहीं हुआ है। दिल्ली में बादल, नमी और हवाएं जैसी सभी मानसूनी स्थितियां मौजूद हैं, लेकिन इसके बाद भी राजधानी में बारिश देखने को नहीं मिल रही है। वहीं, पश्चिमी विक्षोभ के असर के चलते आज राजधानी में हल्की बारिश हो सकती है। 27 से 29 के दौरान खासकर 28 को राजधानी में बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी हो सकती है। अगले हफ्ते अच्छी बारिश देखने को मिल सकती है।

UP Weather Today: अचानक छाएगा प्रदेश में अंधेरा, कहर बनकर बरसेगी कुदरत, अगले 24 घंटे में बदल जाएगा UP का मौसम

अगले 24 घंटों में इन जगहों पर होगी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पश्चिमी राजस्थान, विदर्भ, मराठवाड़ा में हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है। उत्तरी पंजाब, उत्तरी हरियाणा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, पूर्वी गुजरात, केरल, पूर्वोत्तर भारत, सिक्किम और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह के उत्तरी भागों में हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है। वहीं, कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना भी मौसम विभाग ने जताई है। पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में मध्यम से भारी बारिश की संभावना है। कोंकण और गोवा तथा तटीय कर्नाटक में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है।

इन राज्यों में कैसा रहेगा मौसम?

अगले 24 घंटों के दौरान तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। झारखंड रांची, धनबाद और जामताड़ा के साथ-साथ पश्चिम बंगाल के बर्दवान और हुगली में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। बिजली भी गिर सकती है। कटक समेत ओडिशा के कई जिलों में बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है। पटना समेत बिहार के कई जिलों में बारिश और वज्रपात की संभावना है।

Delhi Weather Today: बारिश की बौछारें और सुहानी हवाएं, आज कुछ ऐसा रहेगा राजधानी दिल्ली का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट