Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • अर्जुन कपूर पर एक बार फिर फिदा हुईं मलाइका अरोड़ा? ब्रेकअप के 1 साल बाद पूरी दुनिया के सामने जाहिर कर दिया अपना प्यार! पोस्ट देख फैंस को लगा झटका

अर्जुन कपूर पर एक बार फिर फिदा हुईं मलाइका अरोड़ा? ब्रेकअप के 1 साल बाद पूरी दुनिया के सामने जाहिर कर दिया अपना प्यार! पोस्ट देख फैंस को लगा झटका

 Arjun Kapoor Birthday: बॉलीवुड की चर्चित जोड़ी मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर एक बार फिर चर्चा में हैं। 2024 में ब्रेकअप के बाद अब इन दोनों के बीच दोबारा रिश्ते की गर्माहट महसूस की जा रही है।

Arjun Kapoor Birthday
inkhbar News
  • Last Updated: June 26, 2025 15:56:44 IST

 Arjun Kapoor Birthday: बॉलीवुड की चर्चित जोड़ी मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर एक बार फिर चर्चा में हैं। 2024 में ब्रेकअप के बाद अब इन दोनों के बीच दोबारा रिश्ते की गर्माहट महसूस की जा रही है। मलाइका ने हाल ही में अर्जुन कपूर के जन्मदिन पर एक खास पोस्ट शेयर किया, जिसने फैंस के बीच हलचल मचा दी है। मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन की एक पुरानी वेकेशन वीडियो इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर करते हुए उन्हें ‘हैप्पी बर्थडे’ विश किया। इस पोस्ट में उन्होंने शैम्पेन ग्लास और सफेद दिल वाला इमोजी भी जोड़ा, जो कहीं न कहीं पुराने प्यार की ओर इशारा करता है। दिलचस्प बात यह है कि पिछले साल मलाइका ने अर्जुन का बर्थडे पूरी तरह नजरअंदाज कर दिया था, लेकिन इस बार उनकी यह भावनात्मक प्रतिक्रिया कई सवाल खड़े कर रही है।

ब्रेकअप के बाद आई नजदीकियां

इतना ही नहीं, कुछ दिन पहले अर्जुन कपूर ने भी मलाइका की इंस्टाग्राम तस्वीरों को लाइक किया था। ब्रेकअप के बाद दोनों सोशल मीडिया पर एक-दूसरे से दूरी बनाए हुए थे, ऐसे में अचानक से आई यह नजदीकियां फैंस के लिए हैरानी का सबब बन गई हैं। मलाइका और अर्जुन कपूर ने लगभग 6 साल तक एक-दूसरे को डेट किया था। 2024 में दोनों का ब्रेकअप हुआ और अर्जुन ने एक इवेंट के दौरान खुद को सिंगल बताते हुए कहा था, “अभी सिंगल हूं मैं, रिलैक्स।” इसके जवाब में मलाइका ने भी कहा था कि वे अपनी निजी ज़िंदगी को लेकर पब्लिक में कुछ कहने से परहेज करती हैं।

‘बॉलीवुड में काम मिले ना मिले रत्ती भर फर्क नहीं…’ पाकिस्तान जाकर ही मानेंगे दिलजीत दोसांझ? भारत में काम को लेकर दे दिया ऐसा बयान, सोशल मीडिया पर हुई थू-थू

रिश्ते या ब्रेकअप पर खुलकर कभी चर्चा नहीं की

हालांकि दोनों ने अपने रिश्ते या ब्रेकअप पर खुलकर कभी चर्चा नहीं की, लेकिन अब सोशल मीडिया पर दिख रही यह हलचल संकेत दे रही है कि शायद दोनों के बीच फिर से कुछ खास चल रहा है। क्या ये पुराना प्यार फिर से लौट रहा है? फिलहाल कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी, लेकिन फैंस जरूर उम्मीद लगाए बैठे हैं कि बॉलीवुड की यह जोड़ी एक बार फिर साथ नजर आए।

अचानक अमिताभ बच्चन के पीछे क्यों पड़ गई ये डेनिश लड़की? दुनियाभर में पीट रही ढिंढोरा! वजह जान पैरों तले खिसक जाएगी जमीन