Inkhabar
  • होम
  • स्वास्थ्य समाचार
  • रात होते ही पानी में भिगोकर रख दीजिए ये एक लकड़ी, सुबह खाली पेट पी जाइए गटगट, ऐसा कंट्रोल होगा हाई Blood Sugar की डॉक्टर्स भी रह जाएंगे हैरान!

रात होते ही पानी में भिगोकर रख दीजिए ये एक लकड़ी, सुबह खाली पेट पी जाइए गटगट, ऐसा कंट्रोल होगा हाई Blood Sugar की डॉक्टर्स भी रह जाएंगे हैरान!

Benefits Of Vijayasar Wood In High Blood Sugar:  शुगर जिसे मधुमेह के नाम से भी जाना जाता है, एक ऐसी बीमारी है जो लंबे समय तक व्यक्ति के जीवन को प्रभावित कर सकती है।

Benefits Of Vijayasar Wood In High Blood Sugar
inkhbar News
  • Last Updated: June 26, 2025 16:50:02 IST

Benefits Of Vijayasar Wood In High Blood Sugar: शुगर जिसे मधुमेह के नाम से भी जाना जाता है, एक ऐसी बीमारी है जो लंबे समय तक व्यक्ति के जीवन को प्रभावित कर सकती है। हालांकि इसे लाइलाज माना जाता है, लेकिन ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करके इसके दुष्प्रभावों से बचा जा सकता है। डायबिटीज के मरीज अक्सर दवाइयों और घरेलू नुस्खों का सहारा लेते हैं। इन्हीं कारगर आयुर्वेदिक नुस्खों में से एक है विजयसार का पानी।

विजयसार क्या है?

विजयसार एक औषधीय वृक्ष है, जिसका वैज्ञानिक नाम टेरोकार्पस मार्सुपियम है। आयुर्वेद में विजयसार का इस्तेमाल कई बीमारियों के इलाज के लिए किया जाता है। इसकी लकड़ी का इस्तेमाल खासतौर पर डायबिटीज के इलाज के लिए किया जाता है। विजयसार की लकड़ी में प्राकृतिक एंटी-डायबिटिक गुण होते हैं, जो ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में मदद करते हैं।

सुबह उठते ही बासी मुंह चबा-चबाकर खा लें ये हरी सी दिखने वाली चीज, कब्ज सहित इन 15 बिमारियों को नोंच-नोंचकर शरीर से लेगी खींच, बस 7 दिन में होगा कमाल!

विजयसार का पानी कैसे तैयार करें?

विजयसार का पानी बनाना बहुत ही आसान है। इसके लिए विजयसार की लकड़ी के टुकड़े लें। इन्हें एक गिलास पानी में रात भर भिगोकर रखें। इस पानी को सुबह खाली पेट पिएं। ध्यान रहे कि इस प्रक्रिया को नियमित रूप से अपनाने से बेहतर परिणाम मिल सकते हैं।

क्या हैं विजयसार के फायदे?

  • आयुर्वेदिक विशेषज्ञों का मानना ​​है कि विजयसार का पानी पीने से ब्लड शुगर लेवल बेहतर होता है।
  • विजयसार का पानी शरीर की इंसुलिन संवेदनशीलता को बढ़ाता है, जिससे शरीर ग्लूकोज का बेहतर तरीके से इस्तेमाल कर पाता है।
  • यह खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) को कम करने और अच्छे कोलेस्ट्रॉल (HDL) को बढ़ाने में मदद करता है।
  • विजयसार के सेवन से शरीर का मेटाबॉलिज्म बेहतर होता है, जिससे वजन को नियंत्रित करने में भी मदद मिलती है।

ऐसे पिएं विजयसार का पानी

विजयसार का पानी पीने से पहले अपने डॉक्टर या आयुर्वेद विशेषज्ञ से सलाह लें, खासकर अगर आप पहले से कोई दूसरी दवा ले रहे हैं। इसका सेवन सीमित मात्रा में करें। अधिक मात्रा में सेवन करने से साइड इफेक्ट हो सकते हैं। गर्भवती महिलाओं और बच्चों को इस उपाय का सेवन करने से पहले विशेषज्ञ की सलाह लेनी चाहिए।

‘बॉलीवुड में काम मिले ना मिले रत्ती भर फर्क नहीं…’ पाकिस्तान जाकर ही मानेंगे दिलजीत दोसांझ? भारत में काम को लेकर दे दिया ऐसा बयान, सोशल मीडिया पर हुई थू-थू

Disclaimer: इस आलेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है। पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। इन खबर इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है।