Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • दिल्ली: नाबालिग ने चार साल की मासूम के साथ किया दुष्कर्म

दिल्ली: नाबालिग ने चार साल की मासूम के साथ किया दुष्कर्म

एक चार वर्षीय मासूम बच्ची के साथ एक 11 साल के नाबालिग ने यहां दुष्कर्म किया. पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है. यह जानकारी रविवार को पुलिस ने दी. पुलिस के अनुसार, तीन साल आठ माह की बच्ची के साथ बाहरी दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में गत शुक्रवार दोपहर एक लड़के ने दुष्कर्म किया.

दिल्ली, पोस्को, नाबालिग, मासूम बच्ची, दुष्कर्म, पुलिस
inkhbar News
  • Last Updated: June 5, 2016 17:55:33 IST
नई दिल्ली. एक चार वर्षीय मासूम बच्ची के साथ एक 11 साल के नाबालिग ने यहां दुष्कर्म किया. पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है. यह जानकारी रविवार को पुलिस ने दी. पुलिस के अनुसार, तीन साल आठ माह की बच्ची के साथ बाहरी दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में गत शुक्रवार दोपहर एक लड़के ने दुष्कर्म किया. 
 
इनख़बर से जुड़ें | एंड्रॉएड ऐप्प | फेसबुक | ट्विटर
 
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि लड़का लड़की के घर से महज 15 मीटर की दूरी पर रहता है. उसने शुक्रवार दोपहर लड़की को अपने साथ निकट के एक पार्क में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया. पुलिस ने कहा कि जब लड़की रोने लगी तो वह उसे छोड़ कर भाग गया.
 
लड़की स्वयं घर पहुंची और घटना के बारे में अपनी मां को बताया. इसके बाद परिजनों ने पुलिस से संपर्क किया और मामला दर्ज कराया. पुलिस अधिकारी ने कहा, “लड़के को हिरासत में ले लिया गया और बाल कल्याण समिति के पास भेज दिया गया. भारतीय दंड संहिता की धारा 376(दुष्कर्म) और पोस्को (बाल यौन अपराध संरक्षण) कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है.”
 
Stay Connected with InKhabar | Android App | Facebook | Twitter
 
 
 

Tags