Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • दबंग के बाद वेलकम टू न्यूयॉर्क में एक बार फिर रोमांस करते नजर आएंगे सलमान खान और सोनाक्षी सिन्हा !

दबंग के बाद वेलकम टू न्यूयॉर्क में एक बार फिर रोमांस करते नजर आएंगे सलमान खान और सोनाक्षी सिन्हा !

सोनाक्षी सिन्हा कि आने वाली फिल्म वेलकम टू न्यूयॉर्क 23 फरवरी को बड़े पर्दे पर रिलीज हो जाएगी, इस फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा गुजराती लड़की के रोल में नजर आने वाली है, सोनाक्षी का गुजराती लड़की के लुक में तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं और उनके फैंस इस लुक को काफी पसंद भी कर रहे हैं.

वेलकम टू न्यू यार्क
inkhbar News
  • Last Updated: February 12, 2018 15:58:31 IST

मुंबई. बॉलीवुड अभिनेत्री और दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं, सोनाक्षी सिन्हा ने बॉलीवुड में फिल्म दबंग से सलमान खान की एक्ट्रेस बन कर डेब्यू किया था बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हर एक अभिनेत्री का सपना होता हैं कि वह सलमान खान के साथ डेब्यू करें ऐसे में सोनाक्षी सिन्हा तो काफी लक्की निकली सोनाक्षी सलमान के साथ दबंग और दबंग 2 दोनों में नजर आई और अब खबर यह है कि सोनाक्षी सिन्हा एक बार फिर सलमान खान के साथ रोमांस करती नजर आने वाली हैं जी हॉ बिल्कुल आपने सही सुना आपको बता दे कि सोनाक्षी सिन्हा कि अगली आने वाली फिल्म वेलकम टू न्यूयॉर्क हैं खबर यह है कि इस फिल्म में सलमान खान और सोनाक्षी सिन्हा का डांस नंबर नजर आने वाला है. इस बात की जानकारी सोनाक्षी सिन्हा ने खुद सोशल मीडिया पर दी हैं. सोनाक्षी सिन्हा ने कुछ देर पहले ही एक तस्वीर शेयर की थी, इस तस्वीर में सलमान खान का चेहरा तो साफ नजर तो नहीं आ रहा लेकिन सोनाक्षी का चेहरा साफ दिख रहा हैं.

सलमान खान आज कल अपनी फिल्म रेस 3 की शूटिंग में व्यस्थ हैं लेकिन अपनी रज्जो यानी सोनाक्षी सिन्हा के लिए सलमान खान समय कैसे नहीं निकालते,बता दे बेशक थोड़ी देर के लिए ही सही लेकिन तीसरी बार सलमान खान और सोनाक्षी सिन्हा एक साथ नजर आने वाले हैं.

https://twitter.com/sonakshisinha/status/962931310489690112

हालांकि खबर तो यह भी है कि अरबाज खान ने दबंग 3 के लिए भी सोनाक्षी सिन्हा को फाइनल कर लिया हैं. इसका मतलब चुलबुल पाण्डेय अपनी रज्जो के साथ फिर से नये अवतार में दबंग 3 में नजर आएंगे.

https://twitter.com/sonakshisinha/status/963005403410980864

वेलकम टू न्यूयॉर्क में जो गाना सलमान खान और सोनाक्षी सिन्हा पर फिल्माया गया है उसके बोल कुछ ऐसे हैं ‘नैना फिसल गए’. यह तो लाजिमी है जब दबंग खान और दबंग गर्ल आमने-सामने होंगे तो नैना तो फिसलेंगे ही. वेलकम टू न्यूयॉर्क में सोनाक्षी सिन्हा के साथ दिलजीत दोसांज बतौर हीरो नजर आने वाले हैं.

सोनम कपूर ने इस बात के लिए सोनाक्षी सिन्हा से ट्विटर पर मांगी माफी, मिला ये जवाब

सोनाक्षी सिन्हा को कभी उनके मोटापे के लिए किया गया था ऐसा कमेंट जिसका 8 साल बाद निकला दर्द

Tags