Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • महिला ने संतों पर लगाया रसानंद की संपत्ति हड़पने का आरोप

महिला ने संतों पर लगाया रसानंद की संपत्ति हड़पने का आरोप

अग्नि अखाड़े के आश्रम में एक महिला ने महामंडलेश्वर स्वामी रसानंद पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि स्वामी रसानंद से उसकी शादी हुई है और वो उनके बच्चे की मां बनने वाली है. इतना ही नहीं महिला ने अग्नि अखाड़े के संतों पर स्वामी रसानंद की पूरी संपत्ति हड़पने का आरोप भी लगाया है. महिला दिल्ली की रहने वाली है.

अग्नि अखाड़ा, महामंडलेश्वर स्वामी रसानंद, संपत्ति, उज्जैन, कुंभ, हरिद्वार
inkhbar News
  • Last Updated: July 11, 2016 07:44:57 IST
हरिद्वार. अग्नि अखाड़े के आश्रम में एक महिला ने महामंडलेश्वर स्वामी रसानंद पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि स्वामी रसानंद से उसकी शादी हुई है और वो उनके बच्चे की मां बनने वाली है. इतना ही नहीं महिला ने अग्नि अखाड़े के संतों पर स्वामी रसानंद की पूरी संपत्ति हड़पने का आरोप भी लगाया है. महिला दिल्ली की रहने वाली है.
 
इनख़बर से जुड़ें | एंड्रॉएड ऐप्प | फेसबुक | ट्विटर
 
स्वामी रसानंद की हो चुकी है मौत
बता दें कि उज्जैन में कुंभ के दौरान स्वामी रसानंद की मौत हो चुकी है. रिपोर्ट्स के अनुसार महिला आश्रम में प्रवेश करना चाहती थी, लेकिन संतों ने उसे मना कर दिया. जिसके बाद महिला ने यह हंगामा किया.
 
महिला का आरोप
महिला ने आरोप लगाते हुए कहा कि स्वामी रसानंद से उसकी शादी हुई है और वो उनके बच्चे की मां बनने वाली है. इतना ही नहीं महिला ने अग्नि अखाड़े के संतों पर स्वामी रसानंद की पूरी संपत्ति हड़पने का आरोप भी लगाया है. महिला का कहना है कि जब उसे पता चला कि उनकी संपत्ति बिकनी शुरू हो गई है, उसके बाद उसने यह कदम उठाया है. महिला ने यह भी कहा कि यह संपत्ति उसने उन्हें बेचने के लिए नहीं दी थी.
 
Stay Connected with InKhabar | Android App | Facebook | Twitter
 
संतों ने आरोपों को किया खारिज
वहीं दूसरी ओर अग्नि अखाड़े के संतों ने महिला के सभी आरोपों को खारिज करते हुए उसे गलत बताया है. संतों का कहना है कि यह किसका बच्चा है, वो साबित करना नहीं चाहते हैं.

Tags