Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • प्रियंका चोपड़ा की हमशक्ल है ये अमेरिकी मॉडल, इंटरनेट पर मचा रही हैं धूम

प्रियंका चोपड़ा की हमशक्ल है ये अमेरिकी मॉडल, इंटरनेट पर मचा रही हैं धूम

कहा जाता हैं कि दुनिया में एक ही शक्ल के 7 लोग होते हैं. इस पर भले ही यकीन करना मुश्किल हो लेकिन ऐसी ही एक हमशक्ल इन दिनों सुर्खियों में छाई हुई हैं. ये हैं न्यूयॉर्क की मॉडल मेगन मिलन जो देखने में बिलकुल बॉलिवुड ऐक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जैसी लगती हैं. इनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर धूम मचा रही हैं.

प्रियंका चोपड़ा की हमशक्ल न्यूयॉर्क की मॉडल मेगन मिलन
inkhbar News
  • Last Updated: February 22, 2018 18:35:10 IST

मुंबई. इसमें कोई शक नहीं हैं कि बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा के लाखो करोड़ो दीवाने हैं. प्रियंका चोपड़ा न सिर्फ भारत में बल्कि पूरे विश्व में सबसे लोकप्रिय चेहरों में से एक है. ऐसा कहा जाता हैं कि दुनिया में एक ही शक्ल के 7 लोग होते हैं. इस पर भले ही यकीन करना मुश्किल हो लेकिन जब वाकई में ऐसा कोई सामने आ जाता हैं तो यकीन करना ही पड़ता हैं. ऐसी ही एक हमशक्ल इन दिनों सुर्खियों में छाई हुई हैं. ये हैं न्यूयॉर्क की मॉडल मेगन मिलन जो दिखने में बॉलिवुड ऐक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जैसी लगती हैं. इनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तहलका मचा रही हैं.

न्यूयॉर्क की इस मॉडल को ध्यान से देखे तो उनका चेहरा और लुक्स काफी हद तक प्रियंका जैसे लगते हैं. सोशल मीडिया पर वायरल हो रही मॉडल मेगन मिलन को प्रियंका के फैंस उन्हें उनका हमशक्ल बता रहे हैं. मेगन के ट्विटर अकाउंट पर फैंस के कमेंट्स लगातार आते जा रहे हैं. बॉलीवुड के बाकी एक्टर्स की ही तरह हॉट और सेक्सी प्रियंका को भी उन्ही की तरह दिखने वाली हमशक्ल मिल गई हैं. बता दे, प्रियंका चोपड़ा न्यूयॉर्क में ही अपने शो क्वांटिको के तीसरे सीजन की शूटिंग कर रही हैं. न्यूयॉर्क की सड़को पर अक्सर प्रियंका को शूटिंग करते भी देखा गया हैं. ऐसे में अगर असली प्रियंका का सामना उनकी हमशक्ल से हो गया तो फैंस के लिए असली और हमशक्ल में अंतर कर पाना मुश्किल हो जाएगा. यहां तक की प्रियंका भी खुद की हूबहू को देखकर शौक में पड़ सकती हैं.

Inkhabar

Inkhabar

https://twitter.com/MeganMilan_/status/966052419330363393

https://twitter.com/ysmnly/status/965963739261554689

https://twitter.com/MeganMilan_/status/964907560796151814

https://twitter.com/MitaliThakrar19/status/965932111168442368

असम टूरिज्म कैलेंडर पर प्रियंका चोपड़ा के कपड़ों पर कांग्रेस ने किया बवाल, एक्ट्रेस ने दिया करारा जवाब

प्रियंका चोपड़ा क्या सुभाष घई की एतराज सीक्वल के लिए लेंगी क्वांटिको से ब्रेक ?

प्रियंका चोपड़ा के हुस्न की सुपरमॉडल गीगी हदीद ने कुछ इस अंदाज में की तारीफ

Tags