Inkhabar
  • होम
  • दुनिया
  • नाइजीरिया: मस्जिद में आत्मघाती हमला, 29 मरे

नाइजीरिया: मस्जिद में आत्मघाती हमला, 29 मरे

अबुजा. नाइजीरिया के मैदुगुरी शहर में एक मस्जिद के पास हुए एक आत्मघाती बम हमले में कम से कम 29 लोग मारे गए. घटना के गवाह रहे मौलवी युशाउ दनजुमा ने बताया,  'जब वह आया था, मैंने उसे देखा था. मुझे लगा कि वह मस्जिद में नमाज के लिए आया है, लेकिन जैसे ही नमाज शुरू हुई, उसने अपने शरीर में लगा बम विस्फोट कर दिया.'

Inkhabar
inkhbar News
  • Last Updated: May 31, 2015 09:30:52 IST

अबुजा. नाइजीरिया के मैदुगुरी शहर में एक मस्जिद के पास हुए एक आत्मघाती बम हमले में कम से कम 29 लोग मारे गए. घटना के गवाह रहे मौलवी युशाउ दनजुमा ने बताया,  ‘जब वह आया था, मैंने उसे देखा था. मुझे लगा कि वह मस्जिद में नमाज के लिए आया है, लेकिन जैसे ही नमाज शुरू हुई, उसने अपने शरीर में लगा बम विस्फोट कर दिया.’

यह हमला नाइजीरिया के नए राष्ट्रपति मुहम्मद बुहारी के शपथ लेने के कुछ ही घंटों बाद हुआ. बुहारी ने बोको हरम के खिलाफ कार्रवाई करने का वादा किया है.
बीते कुछ वर्षो में आतंकवादी नाइजीरिया को इस्लामवादी राज्य घोषित करने की कोशिश में देश भर में, खास तौर से उत्तर-पूर्वी नाइजीरिया में हजारों लोगों की जानें ले चुके हैं. 

Tags