Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • दुनिया के पहले ‘गे’ प्रिंस की कहानी, गुजरात का ये प्रिंस बन गया है LGBT कम्युनिटी का ब्रांड एम्बेसडर

दुनिया के पहले ‘गे’ प्रिंस की कहानी, गुजरात का ये प्रिंस बन गया है LGBT कम्युनिटी का ब्रांड एम्बेसडर

सुप्रीम कोर्ट में भारतीय दंड संहिता की धारा 377 की वैधता पर सुनवाई चल रही है. एलजीबीटी समुदाय को उम्मीद है कि उसे सामान्य नागरिक की तरह सर्वाइव करने के अधिकार मिल जाएंगे और समलैंगिकता को अपराध के दायरे से छुटकारा मिल जाएगा. इस बीच एक ऐसे प्रिंस के बारे में जानना जरूरी है जिसने राजघराने और समाज की परवाह किए बगैर स्वीकार किया कि वह गे है. ये राजकुमार थे गुजरात की राजपीपली रियासत के मानवेंद्र सिंह गोहिल.

homosexual Prince manvendra singh gohil
inkhbar News
  • Last Updated: July 12, 2018 14:02:28 IST

नई दिल्ली. जब एक गुजराती अखबार में उस प्रिंस का ये इंटरव्यू छपा कि वो ‘गे’है, पूरे गुजरात में तहलका मच गया. उस प्रिंस को राज परिवार के लोगों ने बेदखल कर दिया, जमीन जायदाद से ही नहीं परिवार से भी. लेकिन एक दिन ऐसा आया कि उसके पिता को उस पर गर्व होने लगा. एक दिन वो दुनियां भर में अपने इंटरव्यू शोज के लिए मशहूर हस्ती ओफ्रा विनफ्रे के शो में बैठा था, जिसके शो में जाने के लिए भारत समेत दुनियां भर की हस्तियां तरसती हैं. आज जब सुप्रीम कोर्ट में LGBT कम्युनिटी ही नहीं पूरे देश को धारा 377 पर चल रही बहस के नतीजे का इंतजार है, आपके लिए इस ‘गे’ प्रिंस के बारे में जानना काफी दिलचस्प होगा.

गुजरात की राजपीपली रियासत के इस प्रिंस का नाम है मानवेन्द्र सिंह गोहिल. आज इस प्रिंस को दुनियां भर में ऐसा पहला प्रिंस माना जाता है, जिसने खुलेआम स्वीकार किया कि वो समलैंगिक है. यूं तो तमाम राजवंशों को राजकुमार समलैंगिक पैदा हुए, उनकी कहानियां भी बाहर आईं लेकिन किसी ने इतनी हिम्मत नहीं दिखाई कि वो ऑन कैमरा सबके सामने ये बात दिलेरी से स्वीकार कर सके और अपनी इस पहचान पर गर्व भी कर सके. ये हिम्मत एक भारतीय राजकुमार ने ही दिखाई.

आज ये प्रिंस भारत की LGBT कम्युनिटी का ब्राड एम्बेसडर तो बन ही गया है, उनके लिए एक मैगजीन प्रकाशित कर रहा है. अपने ट्रस्ट लक्ष्य के जरिए उनकी मेडिकल से जुड़ी परेशानियों आदि को दूर करने में मदद कर रहा है. यहां तक अपने 15 एकड़ के महल के दरवाजे भी भी उनके लिए खोल दिए हैं. लेकिन क्या ये इतना आसान था? प्रिंस ने शादी के लिए हां क्यों की? प्रिंस की शादी का क्या हश्र हुआ? प्रिंस के पिता ने बेदखल करने के बाद उसका साथ क्यों दिया? उसकी रियासत ने उसके साथ कैसा व्यवहार किया? प्रिंस के पिता ने उसके इलाज के लिए क्या क्या किया? प्रिंस का इतना बड़ा राज किस तीसरे आदमी ने खोला? ऐसे कई सवाल हैं, जिनके जवाब आप पा सकते हैं विष्णु शर्मा के साथ इस वीडियो स्टोरी में….

Section 377 Supreme Court Hearing Day 3 Updates: सुप्रीम कोर्ट में जल्द शुरू होगी धारा 377 पर सुनवाई, समलैंगिक समुदाय को राहत मिलने की उम्मीद

Supreme Court IPC Section 377 Hearing: भारत का पहला समलैंगिक जोड़ा, IIT ग्रेजुएट ने वियतनाम के टीचर से रचाई थी शादी

Tags