Inkhabar
  • होम
  • टेक
  • 2016 में iPhone 7 से ज्यादा पॉपुलर रहा freedom 251, देखिये साल भर किन स्मार्टफोन्स का रहा जलवा

2016 में iPhone 7 से ज्यादा पॉपुलर रहा freedom 251, देखिये साल भर किन स्मार्टफोन्स का रहा जलवा

क्या आपको फ्रीडम 251 याद है? हाँ ! वही स्मार्टफोन जिसे दुनिया का सबसे सस्ता स्मार्टफोन बताया गया था क्योंकि उसकी कीमत मात्र 251 रूपये थी.

Freedom 251, iPhone 7, Popular smartphones of 2016, most google smartphones of 2016,  tech news, gadget news, india news
inkhbar News
  • Last Updated: December 17, 2016 06:54:53 IST
नई दिल्ली: क्या आपको फ्रीडम 251 याद है? हाँ ! वही स्मार्टफोन जिसे दुनिया का सबसे सस्ता स्मार्टफोन बताया गया था क्योंकि उसकी कीमत मात्र 251 रूपये थी.
 
बहरहाल लोगों की जेबों तक इसका पहुंचना बेशक अभी भी एक ख़्वाब हो लेकिन फ्रीडम 251 को एक बार फिर सुर्ख़ियों में आने का मौका मिल गया है. दरअसल साल 2016 में सबसे पॉपुलर रहने वाले स्मार्टफोन्स में फ्रीडम 251 ने आईफोन 7 को भी पछाड़ दिया. इस साल इस स्मार्टफोन को सबसे ज्यादा गूगल किया गया है. 
 
गूगल ने इस साल भारत में सबसे ज्यादा सर्च की गयी सर्च आइटम्स का खुलासा किया है और उसमें स्मार्टफोन्स की कैटेगरी में फ्रीडम 251 ने आईफोन 7 को पछाड़ दिया है. हालाँकि यह भारत में की गयी सबसे ज्यादा सर्च पर आधारित है. इसके बाद अगला नम्बर आईफोन 7 का आता है. इसके अलावा इस लिस्ट में ये तमाम फोन जगह बनाने में कामयाब रहे.
 
1. Freedom 251
 
2. iPhone 7
 
3. Redmi Note 3
 
4. Lenovo K4 Note
 
5. Samsung J7
 
6. Moto G4
 
7. OnePlus 3
 
8. iPhone SE
 
9. Google Pixel
 
10. Lenovo K5 note
 

Tags