Inkhabar
  • होम
  • दुनिया
  • विदाई संदेश देते समय भावुक हुईं मिशेल ओबामा

विदाई संदेश देते समय भावुक हुईं मिशेल ओबामा

अमेरिका की पहली महिला मिशेल ओबामा की आंखें विदाई संदेश देते समय नम हो गईं. विदाई संदेश देते हुए वे रो पड़ी कल यानी शुक्रवार को वे अपने आधिकारिक भांषण में विदाई संदेश दे रही थीं.

Michelle Obama, Michelle Obama Farewell Speech, Barak Obama, Donald Trumph, American President
inkhbar News
  • Last Updated: January 7, 2017 08:05:04 IST
वाशिंगटन. अमेरिका की पहली महिला मिशेल ओबामा की आंखें विदाई संदेश देते समय नम हो गईं. विदाई संदेश देते हुए वे रो पड़ी कल यानी शुक्रवार को वे अपने आधिकारिक भाषण में विदाई संदेश दे रही थीं. 
 
वहां मौजूद ज्यादातर लोग मिशेल की आंखों में आंसू देखकर भावुक हो गए. बता दें कि 20 जनवरी को राष्ट्रपति ओबामा का कार्यकाल पूरा हो रहा है. वे आठ साल तक अमेरिका के राष्ट्रपति रहे.
 
इस अवसर पर मिशेल ने कहा कि हमारी विविधता ही हमारी पहचान है. उन्होंने लोगों से कहा कि वे डरे ना और अपना लक्ष्य साफ रखें, मेहनत और दृढ इच्छाशक्ति से आगे बढ़ें. उन्होंने कहा कि शिक्षा ही आपको मजबूत बनाने का सबसे अच्छा साधन है. उन्होंने सभी का शुक्रिया अदा किया.

Tags