Inkhabar
  • होम
  • खबर जरा हटकर
  • इस लड़के ने गर्लफ्रेंड को पहाड़ से धक्का दिया और उसका वीडियो भी बनाया…

इस लड़के ने गर्लफ्रेंड को पहाड़ से धक्का दिया और उसका वीडियो भी बनाया…

प्यार में लोग अक्सर एक-दूसरे के लिए अपनी जान दे देते हैं. लेकिन हम आपको एक लड़के के बारे में बताने जा रहे हैं जिसने अपनी गर्लफ्रेंड को एक ऊंची चट्टान से धक्का दे दिया है. इतनी ही नहीं लड़के ने इस पूरी घटना को अपने मोबाइल फोन के कैमरे में कैद भी किया है.

weird news, France, girlfriend, love couple, viral video, prank video, hindi news
inkhbar News
  • Last Updated: January 15, 2017 10:55:34 IST
नई दिल्ली. प्यार में लोग अक्सर एक-दूसरे के लिए अपनी जान दे देते हैं. लेकिन हम आपको एक लड़के के बारे में बताने जा रहे हैं जिसने अपनी गर्लफ्रेंड को एक ऊंची चट्टान से धक्का दे दिया है. इतनी ही नहीं लड़के ने इस पूरी घटना को अपने मोबाइल फोन के कैमरे में कैद भी किया है. 
 
 
दरअसल, यूट्यूब इनदिनों एक वीडियों काफी वायरल हो रहा है. इस वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि लड़का अपनी गर्लफ्रेंड के साथ में एक ऊंची चट्टान पर जाता है. इसके बाद जब वो किनारे पर पहुंच जाते हैं तो लड़की अपने बॉयफ्रेंड की तरफ मुड़कर हंसती है. तभी अचानक लड़का अपनी गर्लफ्रेंड के सिने पर अपना हाथ रखते हुए उसे जोर से धक्का दे देता है. जिसके बाद लड़की चिल्लाते हुए पत्थरों से टकराकर नीचे गिर जाती है. 
 
 
इतना ही नहीं इस घटना को अंजाम देने के बाद वो लड़का मोबाईल कैमरे में थम्स दिखाता हुआ भी नजर आ रहा है. वीडियो में गर्लफ्रेंड को धक्का देने वाला यह लड़का फ्रांस का बताया जा रहा है. हालांकि इस वीडियों को देखकर लोग कई तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. कुछ लोगों का कहना है कि यह पहले प्लान किया गया था. वहीं कुछ लोग इसे एक प्रैंक वीडियो भी बता रहे हैं. 

Tags