Inkhabar
  • होम
  • दुनिया
  • न्यूजीलैंड में भारत बदनाम, उच्चायुक्त को वापस लौटाया

न्यूजीलैंड में भारत बदनाम, उच्चायुक्त को वापस लौटाया

नई दिल्ली. न्यूजीलैंड में भारत के उच्चायुक्त रवि थापर और उनकी पत्नी शर्मीला थापर पर प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगे हैं. 

Inkhabar
inkhbar News
  • Last Updated: June 27, 2015 09:13:44 IST

नई दिल्ली. न्यूजीलैंड में भारत के उच्चायुक्त रवि थापर और उनकी पत्नी शर्मीला थापर पर प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगे हैं. वहां एक भारतीय रसोइए ने आरोप लगाया है कि थापर की पत्नी ने उसे बंधक बनाकर उसके साथ मारपीट की. 

उसे शारीरिक तौर पर यातनाएं दी और हमले की धमकी भी दी है. सूत्रों के मुताबिक कुछ दिनों पहले नौकर गंभीर हालत में पुलिस को मिला था और उसने बताया कि थापर के यहां उसे गुलाम की तरह रखा गया था. इस मामले में न्यूजीलैंड पुलिस ने भारतीय विदेश मंत्रालय से संपर्क किया है और न्यूजीलैंड सरकार के विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा है कि उच्चायुक्त भारत लौट रहे हैं.

Tags