Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • शादी नहीं बल्कि ये है प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास के जोधपुर पहुंचने की असली वजह

शादी नहीं बल्कि ये है प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास के जोधपुर पहुंचने की असली वजह

Priyanka Chopra-Nick Jonas Jodhpur: बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास के जोधपुर पहुंचने के बाद से खबर सुर्खियों में छाई हुई है कि दोनों यहां शादी करने जा रहे हैं. हालांकि प्रियंका-निक के जोधपुर पहुंचने के पीछे का सच उनकी शादी नहीं बल्कि वो वहां किसी के बर्थडे सेलिब्रेशन में शरीक होने पहुंचे हैं.

Know the real reason behind priyanka chopra and nick Jonas visit to jodhpur's fort
inkhbar News
  • Last Updated: October 3, 2018 15:33:20 IST

बॉलीवुड डेस्क, मुंबई.Priyanka Chopra-Nick Jonas Jodhpur: बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की शादी की खबरें इन दिनों लगातार सुर्खियों में छाई हुई हैं. इसी के साथ हर कोई यह भी जानना चाहता है प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास कहां शादी करेंगे यानि प्रियंका-निक की शादी का वेडिंग डेस्टिनेशन. यही वजह है कि जैसे कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास जैसे ही जोधपुर पहुंचे तो कयास लगाए जाने लगे कि दोनों यहीं पर शादी रचाने वाले हैं. लेकिन अब हम आपको प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास के जोधपुर पहुंचने का सही कारण बता रहे हैं. दरअसल प्रियंका-निक जोधपुर में शादी करने नहीं बल्कि किसी के बर्थडे सेलिब्रेशन में पहुंचे हैं.

दरअसल प्रियंका और निक की जोधपुर में शादी की खबरों के बीच PeeCee ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है. इस फोटो में प्रियंका-निक बर्थडे ब्वॉय के साथ नजर आ रहे हैं. इस फोटो को शेयर करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने कैप्शन में लिखा है-जन्मदिन की शुभकामनाएं महाराजा सुदीप दत्त, शानदार बर्थडे लंच. प्रियंका ने आगे लिखा है कि उन्हें इस बात की बहुत खुशी है कि सभी ने एक साथ लंच किया. प्रियंका ने आगे उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके लंबे उम्र की भी कामना की है. साथ ही लिखा है हमेशा मुस्कुराते और नाचते रहिए. खबर यह भी है कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास महाराजा सुदीप दत्त का बर्थडे के सेलिब्रेशन में शामिल होकर मंगलवार को ही मुंबई वापस लौट चुके हैं.

https://www.instagram.com/p/BocjPXtgrB7/?taken-by=priyankachopra

नमस्ते इंग्लैंड फेम परिणीति चोपड़ा ने किया प्रियंका चोपड़ा-निक जोनास की लव स्टोरी का खुलासा, कहा- मैं सब सुन रो पड़ी थी

प्रियंका चोपड़ा- निक जोनास शादी के बाद बच्चे के लिए नहीं कर सकते ज्यादा इंतजार

Tags