Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • India’s Got Talent 8: IGT8 के स्टेज पर फिर साथ नजर आए मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर

India’s Got Talent 8: IGT8 के स्टेज पर फिर साथ नजर आए मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर

Malaika arora and Arjun Kapoor at India's Got Talent 8:India's Got Talent के सीजन 8 के प्रीमियर पर मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर एक साथ नजर आए. IGT रिएलिटी शो के सेट पर अर्जुन और परिणीति अपने फिल्म नमस्ते इंगलैंड के प्रमोशन के लिए पहुंचे थे. बता दें कि कलर्स पर प्रसारित होने वाले शो इंडियाज गॉट टैलेंट को मलाइका अरोड़ा, करण जौहर और किरण खैर हॉस्ट कर रहे हैं.

Malaika arora and Arjun Kapoor pose together on India's Got Talent 8 premiere
inkhbar News
  • Last Updated: October 21, 2018 13:32:25 IST

बॉलीवुड डेस्क, मुंबई.बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के रिलेसनशिप की खबरें लगातार सुर्खियों में छाई हुई हैं. खबरें आ रही हैं कि मलाइका अपनी से उम्र में 12 साल छोटे एक्टर अर्जु न कपूर को डेट कर रही हैं. इस बीच मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर एक बार फिर से साथ नजर आए हैं. दरअसल, कलर्स टीवी पर प्रसारित होने वाले मलाइका अरोड़ा, करण जौहर और किरण खैर के रिएलिटी शो India’s Got Talent के नए सीजन का 20 अक्टूबर से टीवी पर आगाज हो चुका है. IGT8 के स्टेज पर अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा अपनी फिल्म नमस्ते इंग्लैंड के प्रमोशन के लिए पहुंचे थे.

जी हां, इंडियाज गोट टैंलेट के नए सीजन 8 का शनिवार को दिखाए गए पहले एपिसोड में अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा गेस्ट के तौर पर पहुंचे थे. परिणीति और अर्जुन अपनी फिल्म नमस्ते इंगलैंड के प्रमोशन के लिए यहां पहुंचे थे. शो के दौरान अर्जुन और परिणीति को तीनों जज के साथ बैठने का इंतजाम किया गया था. जब परिणीति और अर्जुन बैठने के लिए गए तो अर्जुन कपूर जाकर मलाइका के बगल वाले चैयर पर बैठ गए, जबकि परिणीति करण जौहर और किरण खैर के पास बैठीं.

इतना ही नहीं खबर यह भी है कि शो के दौरान मलाइका और अर्जुन कई बार एक-दूसरे में ही खोए नजर आए. बता दें कि अर्जुन कपूर और मलाइका के अफेयर की खबरें लगातार सुर्खियों में छाई हुई हैं. मलाइका और अर्जुन कई बार एक साथ स्पॉट भी किए गए हैं. हालांकि अभी दोनों दोनों ने अपनी अफेयर की खबरों पर कोई बयान नहीं दिया है. बता दें कि मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान पिछले साल ही एक-दूसरे से अलग हो चुके हैं. 

https://www.instagram.com/p/BpJ6cW2huVW/?hl=en&taken-by=mallaarorafc

Tags