Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • Priyanka Chopra Nick Jonas Villa Inside Photos: शादी के बाद इस आलीशान घर में रहेंगे प्रियंका चोपड़ा-निक जोनास, कीमत सुन उड़ जाएंगे होश

Priyanka Chopra Nick Jonas Villa Inside Photos: शादी के बाद इस आलीशान घर में रहेंगे प्रियंका चोपड़ा-निक जोनास, कीमत सुन उड़ जाएंगे होश

Priyanka Chopra Nick Jonas Villa Inside Photos: प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की शादी का उनके फैंस में जमकर उत्साह है. शादी के बाद प्रियंका चोपड़ा लॉस एंजिलस में रहेंगी जहां पर निक जोनास ने उनके लिए आलीशान बंगला खरीद लिया है. इस बंगले की कीमत सुन कर आप चौंक जाेंगे

priyanka chopra nick jonas photo
inkhbar News
  • Last Updated: October 24, 2018 17:29:10 IST

बॉलीवुड डेस्क, मुंबई. Priyanka Chopra Nick Jonas Villa Inside Photos: प्रियंका चोपड़ा निक जोनास की शादी को लेकर उनके फैंस में गजब का उत्साह है. शादी कब होगी कहा होगी, इसके साथ वो क्या पहनेंगी इतना ही नहीं शादी के बाद प्रियंका चोपड़ा निक जोनास के साथ विदेश में ही सैटल हो जाएंगी इस तरह से हजारो सवाल फैंस के जहन में उठ रहे हैं. वहीं खबर आ रही हैं कि प्रियंका चोपड़ा निक जोनास से शादी के बाद लॉस एंजिलेस में रहेंगी जहां पर दोनों ने अपना एक विला भी खरीद लिया है. 

प्रियंका चोपड़ा के इस बंगले की कीमत 40 करोड़ से उपर की है जोकि 4,129 स्क्वैर फीट तक फैला है. इस घर में 5 बेडरूम और लिविंग एरिया है, जो कि काफी खुबसूरत है. प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास के बंगले की कुछ तस्वीरें हैं जिसे देख कर आपकी आखें फटी की फटी रह जाएंगी. प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास के इस आलीशान बंगले के चारो तरफ काफी हरियाली है जो इसकी खूबसूरती को और बढ़ा रही है. निक जोनास ने यह घर कैलिफोर्निया के बेवर्ली हिल्स में खरीदा है, यह वही जगह है जहां पर निक जोनास ने प्रियंका चोपड़ा से अपने प्यार का इजहार किया था.

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की शादी इस साल दिसंबर में या अगले साल जनवरी में होगी जैसा की खबरें आ रही हैं. दोनों ने हाल ही में सगाई की थी और शादी के लिए भी ये लंबा इंतजार करने के मूड में नहीं हैं. प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की शादी की तैयारी पूरी तेजी से चल रही है. तो उम्मीद है शादी के बाद प्रियंका चोपड़ा निग जोनास के साथ लॉस एंजिलस में ही शिफ्ट हो जाएं जैसा की उनकी तैयारी देख कर लग रहा है. 

Inkhabar

 

Priyanka Chopra Nick Jonas Romantic Photo : निक जोनास को बाहों में लिए बेहद रोमांटिक अंदाज में दिखीं प्रियंका चोपड़ा

priyanka chopra instagram photo: द स्काई इज पिंक सेट से प्रियंका चोपड़ा की लेटेस्ट फोटो आई सामने, स्माइल देख फैंस हुए दीवाने

https://www.youtube.com/watch?v=N2OvnYHFxD4

https://www.youtube.com/watch?v=PrYZ0rfhTNg

 

 

 

Tags