बॉलीवुड डेस्क, मुंबई. टीवी और बॉलीवुड एक्ट्रेसेस अक्सर अपने फैशन सेंस के लिए सुर्खियों में बनी रहती है. कई बार एक्ट्रेसेस एक जैसे दिखने वाले आउटफिट पहने नजर आते है. जिसके बाद फैंस सोशल मीडिया पर इन्हें ट्रॉल करने का कोई मौका नहीं छोड़ते. हालांकि, कभी कभी फैंस इनके ड्रेसिंग सेंस की तारीफ भी करते है. अब इस लिस्ट में टीवी की फेवरेट एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी दहिया शामिल हो गई है. पति विवेक दहिया के साथ मीडिया इवेंट में पहुंची दिव्यांका त्रिपाठी व्हाइट लॉन्ग ब्लेजर ड्रेस पहनी नजर आई.
उन्होंने अपने लुक को पीछे किए हुए सीधे बाल और ब्राउन शेड की लिपस्टिक और न्यूड कलर की हाई हील्स के साथ पुरा किया. उनका यह लुक कसौटी जिंदगी की कोमोलिका हिना खान के लुक से मिलता जुलता नजर आया जो उन्होंने नवंबर, 2017 में पहना था. दोनों की ही ड्रेस एक जैसी थी, फर्क बस इतना सा था हिना खान की ब्लेजर ड्रेस शॉर्ट थी, वहीं दिव्यांका त्रिपाठी ने लॉन्ग ड्रेस को चुना.
https://www.youtube.com/watch?v=WOjg_cL36Cc
हालांकि, दोनों ही एक्ट्रेसेस बला की खूबसूरत लग रही हैं, लेकिन दिव्यांका त्रिपाठी दहिया हिना खान की तुलना में काफी अच्छी लग रही हैं. एक तरफ जहां हिना खान ने ब्लैक हील्स के साथ गले में ब्लू पेंडेंट के साथ अपने लुक को पूरा किया, तो दिव्यांका त्रिपाटी ने गले में बिना कोई ज्वेलरी के साथ अपने लुक में चार चांद लगाए. हिना खान और दिव्यांका त्रिपाठी दहिया के फैंस दोनों के इस लुक की जमकर तारीफ कर रहे है. लेकिन सबसे ज्यादा फैंस को दिव्यांका त्रिपाठी का लुक भा गया है.
https://www.instagram.com/p/BpfcP7XlP34/?taken-by=hinakhan_dailydoze
https://www.instagram.com/p/Bpfz3wGFnAY/?tagged=divyankatripathi
https://www.instagram.com/p/BZbIedVB69s/?utm_source=ig_embed
Hina Khan Hot Photo: कसौटी जिंदगी की से हिना के कोमोलिका लुक ने फैंस की बढ़ाई धड़कन