Inkhabar
  • होम
  • दुनिया
  • बोको हरम ने नाइजीरिया में की नृशंस हत्याएं

बोको हरम ने नाइजीरिया में की नृशंस हत्याएं

अबुजा. उत्तर पूर्वी नाइजारिया में आतंकी संगठन बोको हराम के आतंकिय़ो ने नाइजीरिया के मोनगुनो शहर के पास बड़ा आतंकी हमला किया है. यहां बोको हराम के आतंकियों ने कुकावा गांव में घुसकर हमला किया. इसमे 150 से ज्यादा लोगों के मरने की खबर है. आतंकियों ने घरों पर मौजूद महिलाओं और मस्जिदों में नमाज […]

Inkhabar
inkhbar News
  • Last Updated: July 3, 2015 05:28:12 IST

अबुजा. उत्तर पूर्वी नाइजारिया में आतंकी संगठन बोको हराम के आतंकिय़ो ने नाइजीरिया के मोनगुनो शहर के पास बड़ा आतंकी हमला किया है. यहां बोको हराम के आतंकियों ने कुकावा गांव में घुसकर हमला किया.

इसमे 150 से ज्यादा लोगों के मरने की खबर है. आतंकियों ने घरों पर मौजूद महिलाओं और मस्जिदों में नमाज पढ़ रहे पुरुषों व बच्चों को गोली मार दी. हमले को पिछले दो महीनों में किया गया सबसे बड़ा हमला बताया जा रहा है. मई में राष्ट्रपति मुहम्मदू बुहारी के सत्ता में आने के बाद पहली बार आतंकियों ने इस तरह से मौत का खेल खेला है.

 

Tags